घर की बातें बाहर बताने की आदत से बच्चे को रोकें, काम आएंगे ये Parenting Tips

By Ek Baat Bata | Sep 30, 2026

छोटे बच्चे बेहद मासूम होते हैं और उनको गलत-सही का फर्क समझने में समय लगता है। कई बार खेल-खेल में या फिर बातों-बातों में बच्चे घर की बातें पड़ोसियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बता देते हैं। शुरूआत में यह बातें भले ही सामान्य लग सकती है। लेकिन समय रहते इस आदतों पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे जाकर यह परिवार के लिए परेशानी की वजह बन सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेरेंट्स कैसे बच्चे को सही बात सिखा सकते हैं।

घर की बातें बाहर क्यों बताते हैं बच्चे

छोटे बच्चों को यह समझ नहीं होती है कि कौन सी बातें सबके साथ शेयर कर सकते हैं और कौन सी नहीं। उनके लिए हर बात नई और दिलचस्प होती है और जो देखने और सुनते हैं, वहीं दूसरों को भी बता देते हैं। कई बार बच्चा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा करता है।

घर का माहौल भी हो सकता है कारण

अगर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता है, पैसों की चिंता की बातें होती हैं या तनाव का माहौल रहता है। तब बच्चा इन बातों को अपने दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बता सकते हैं। कई बार बच्चे इसी उलझन या डर में इस तरह की जाहिर करता है।

प्यार से समझाएं

अगर बच्चा घर की कोई निजी बातों को बाहर बताता है, तो उस पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। उसको अलग से बैठाकर प्यार से समझाना चाहिए कि कुछ बातें सिर्फ परिवार तक की सीमित रखना चाहिए। बच्चे को डराकर नहीं बल्कि समझाकर सिखाना ज्यादा असरदार होता है।

साफ शब्दों में समझाएं

बच्चे को आसान शब्दों में समझाएं कि खेल, स्कूल या दोस्तों की बातों को शेयर करना ठीक है। लेकिन घर की पर्सनल बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। जब बात साफ और सही तरीके से समझायी जाती है, तो इस तरह से बच्चा जल्दी सीखता है।

बच्चे के साथ करें खुलकर बात

घर का मौहाल ऐसा रखना चाहिए, जहां बच्चा बिना किसी डर के अपनी बात आपके साथ शेयर कर सके। बच्चे की बात को ध्यान से सुनें और उनको भरोसा दिलाएं, जिससे वह सबसे पहले अपनी परेशानी को आपके साथ साझा करें। इससे बच्चे की आदत धीरे-धीरे बदलने लगेगी। बच्चे को अच्छी आदतें सिखाने में समय लगता है। प्यार, धैर्य और सही मार्गदर्शन के साथ आप उनको समझा सकते हैं कि कौन सी बातें घर तक सीमित रखना बेहतर होता है।