Parenting Stress: खुशहाल पेरेंटिंग के लिए ये 5 मंत्र, तनाव दूर कर बच्चों को दें बेहतर भविष्य
By Ek Baat Bata | Aug 22, 2025
बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी पेरेंट्स के लिए एक सुखद अनुभव होता है। आजकल माता-पिता बच्चों की देखभाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। लेकिन पेरेंटिंग जितनी आसान दिखती है, उतनी है नहीं। यह चुनौतीपूर्ण तभी हो जाती है, क्योंकि इसमें पेरेंट्स को बच्चे को सही दिशा और उज्जवल भविष्य की चिंता होती है। ऐसे में पेरेंट्स हर चीज की प्लानिंग के साथ करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप पेरेंटिंग स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के बच्चे का पालन-पोषण कर सकते हैं।
रियल एक्सपेक्टेशन
माता-पिता कई बार खुद पर चीजों का दबाव डालते हैं। इसमें बच्चे के लिए सब कुछ परफेक्ट करना शामिल होता है। वह जो कुछ भी करते हैं, उसके बदले में बच्चे से बहुत उम्मीदें बांध लेते हैं। आगे चलकर यह तनाव का कारण बन जाती हैं। लेकिन आपको समझना जरूरी है कि बच्चों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आगे चलकर तनाव का कारण बन सकती है।
टाइम मैनेजमेंट
पेरेंटिंग के लिए टाइम निकालना एक अच्छी बात होती है। लेकिन इन सबमें पेरेंट्स एक-दूसरे को समय देना भूल जाते हैं। काम के साथ एक दूसरे को समय देना भी काफी जरूरी है। ऐसे में आपको एक रूटीन बनाने की जरूरत है, जिससे आप घर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर पाएं। इससे आप बच्चे को भी समय दे पाएंगे और स्ट्रेस फ्री होकर काम कर पाएंगे।
खुद पर दें ध्यान
कई बार ऐसा होता है कि काम की उलझन में हम खुद पर ही ध्यान देना भूल जाते हैं। पेरेंट्स होने के नाते हम अपनी जरूरतों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में आपको खुद पर भी पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होती है। एक्सरसाइज, अच्छी नींद और डाइट आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है।
दूसरों की लें मदद
अगर आप वर्किंग हैं और आपके लिए यह सब मुश्किल होता जा रहा है। तो आप फैमिली या दोस्तों की मदद लेने में संकोच न करें। फिर भी अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इससे आपका तनाव कम जरूर होगा।