Jodha Rings Designs: महिलाओं के बीच बढ़ रहा है Jodha Rings का क्रेज, इन Latest Designs से पाएं परफेक्ट लुक
By Ek Baat Bata | Jul 15, 2026
ज्यादातर भारतीय महिलाएं किसी भी खास फंक्शन या त्योहार के दौरान अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हर कोशिश करते हैं। महिलाएं आउटफिट के साथ-साथ कई अलग-अलग एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रिंग पहनना पसंद करती हैं। तो आप सिंपल रिंग कैरी करने के बजाय कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली हैवी जोधा रिंग ट्राई कर सकती हैं।
कुंदन वर्क फ्लोरल जोधा रिंग
अगर आप भी किसी फंक्शन पर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना करना चाहती हैं। साथ ही लेटेस्ट और नए डिजाइन की अंगूठी की तलाश में हैं। तो आपको कुंदन वर्क फ्लोरल जोधा रिंग कैरी करना चाहिए। इन दिनों यह जोधा रिंग डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं।
सन शेप फ्लोरल जोधा रिंग
सन शेप फ्लोरल जोधा रिंग भी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इन दिनों यह काफी चलन में हैं। इस रिंग को आप साड़ी या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। आपको किसी भी नजदीकी मार्केट या ज्वेलरी शॉप पर यह रिंग आसानी से मिल सकते हैं।
जोधा स्टाइल फ्लोरल फिंगर रिंग
अगर आपको भी रिंग पहनने का शौक है। तो आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली जोधा स्टाइल फ्लोरल फिंगर रिंग को कैरी कर सकती हैं। इन दिनों यह रिंग काफी चलन में हैं। यह आपके लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।
सर्कुलर फ्लोरल डिजाइन जोधा रिंग
सर्कुलर फ्लोरल डिजाइन जोधा रिंग भी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। आप इसको किसी भी मार्केट में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी ऐसी रिंग मिल जाएगी। आप किसी भी आउटफिट के साथ इसको कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल लीफ डिजाइन जोधा रिंग
अगर आप किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकती हैं। तो इस आउटफिट के साथ लेटेस्ट फ्लोरल लीफ डिजाइन जोधा रिंग पहन सकती हैं। इन दिनों ऐसी रिंग काफी ट्रेंड में हैं, जोकि हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।