ब्रा ना पहनने के फायदे हैं या नुकसान पढ़िए पूरी जानकारी

By Ek Baat Bata | Jul 16, 2020

ब्रा पहनने के नुकसान -
महिलाओं के शरीर की बनावट पुरुषों की अपेक्षा बहुत ही अलग होती है, महिलाओं के शरीर में कई ऐसे अंग होते हैं, जिनमें समय के साथ अलग-अलग बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिक देखभाल अधिक सुरक्षा की जरूरत होती है।
 
समय-समय पर शरीर में होने वाले बदलाव के कारण महिलाओं के स्तनों के आकार में भी परिवर्तन होता रहता है। इसलिए एक ही साइज की ब्रा को पहनने से आपको कई अलग अलग तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

जैसे :
लसिका प्रणाली पर असर होना
एक अध्ययन में पाया गया कि ब्रा पहनने से महिलाओं की लसिका प्रणाली प्रभावित होती है। लसिका प्रणाली शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है। इसके प्रभावित होने से महिलाओं में कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 
 
सांस लेने में परेशानी
सही ब्रा न पहनना या टाइट ब्रा पहनने से महिलाओं की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा इससे सांस लेने में भी मुश्किल होती है। 

ब्रा से गर्दन, कंधें और पीठ में दर्द
अगर आप गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो ये आराम देने की बजाय आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। टाइट ब्रा पहनने से कई बार महिलाओं की गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द होने लगता है।

त्वचा पर रैशेज होना
कई बार टाइट ब्रा पहने से आपके कंधों पर इसकी रगड़ से रैशेज हो जाते हैं। रैशेज के कारण महिलाओं के कंधों पर जलन होने लगती है। 

ब्रा न पहनने के नुकसान -
अक्सर महिलाओं का सवाल होता है क्या ब्रा न पहनने के कोई नुकसान होते हैं? इसका सबसे आसान और सही जवाब है, नहीं। ब्रा न पहनने से कोई नुकसान नहीं होते हैं। तो फिर, महिलाएं ब्रा क्यों पहनती हैं? अधिकतर महिलाओं के लिए सच्चाई केवल ये है कि हमने सबसे पहले ब्रा पहनना तब शुरू किया था, जब हमारी माँ ने हमें ऐसा करने के लिए कहा।
 
हम में से अधिकांश उन्हें पहनने के लिए कर्तव्य या फर्ज की तरह महसूस करती हैं। लेकिन असल में, ब्रा पहनने का निर्णय हमारे आराम और अच्छा दिखने तथा महसूस करने से जुड़ा एक व्यक्तिगत निर्माण होना चाहिए।

इसलिए, नीचे ब्रा पहनने के कुछ सही कारण आपको बता रहें हैं, जब ब्रा पहनना ठीक है। आप ब्रा पहन सकती हैं, सबसे बड़ा कारण है कि आपको उनसे अलग अलग कपड़ों में शरीर को मिलने वाला आकार और लुक पसंद आता हैं। एक निश्चित उम्र के बाद, किसी भी लड़की को गुरुत्वाकर्षण से लड़ने और स्तनों के ढीलेपन से बचने के लिए अगर ब्रा के सहारे की जरूरत होती है। 

सही ब्रा का सहारा लेने का ये फायदा है कि दिन भर की भारी गतिविधि (खेल, आसपास घूमना या घर के बाहर जाना) के बाद कोई पीठ दर्द या स्तनों में दर्द न होना। एक ये भी अच्छी बात है कि अगर आपका टॉप खिसक जाए या नेकलाइन स्लिप हो जाए, किसी भी वॉर्डरोब मालफंक्शन से बचाने के लिए आपकी ब्रा वहां हो।
 
बहुत सी महिलाओं के निपल्स संवेदनशील होते हैं और एक अच्छी पैडेड ब्रा हमें ऐसे असहज क्षणों से बचाने में मदद करती है। आप अपने कपड़ों और जूतों के संग्रह के साथ-साथ लिंगरी के संग्रह के अनुभव का आनंद लेना चाहती हैं।

किन स्थितियों में ब्रा न पहने -

रात में -
क्योंकि सोते समय कुछ घंटों के लिए अपनी छाती को मुक्त छोड़ना आरामदायक होता है। अगर आप सुडौल हैं और आपके स्तन नींद में परेशानी बनते हैं, तो आप घर पर पहनने वाली ब्रा का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से बिना रक्त-प्रवाह को बाधित किए या बिना किसी असुविधा के सोते समय आपके स्तनों को सहारा मिलेगा।

अगर आप अकेली रहती हैं या उन लोगों के साथ हैं, जिनके साथ आप सहज महसूस करती हैं तथा पूरा दिन आराम से बिता रही हैं। यदि आप पूरी तरह से ब्रा को छोड़ने से शर्माती हैं, तो घर पर पहनने वाली ब्रा सही रहती है। अगर आपका मन खुद को मुक्त रखने और ब्रा-हॉलिडे देने का करता है। 

यदि यह सर्दी का मौसम है और आप वैसे भी मोटी वूलन जैकेट में लिपटी हुई हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए चुनाव पूरी तरह से आपका है। आप क्या पहना चाहती हैं और क्या नहीं इसके विषय में किसी अन्य को खुदकी पसंद को परिभाषित न करने दें।