Kashmiri Kurti Designs: सर्दियों में दिखें स्टाइलिश, कश्मीरी कुर्तियों के नए डिजाइंस, ठंड से बचाव के साथ पाएं गॉर्जियस लुक
By Ek Baat Bata | Dec 01, 2025
अगर आप भी इस विंटर सीजन अपने लिए कुछ यूनिक स्टाइल करना चाहती है, जिससे कि आपका लुक स्टाइलिश और सबसे जुदा नजर आए। तो आज हम आपको कश्मीरी कुर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको कैरी करके आप अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां कॉलेज से लेकर ऑफिस और फंक्शन तक में पहनकर जा सकती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायक होती हैं और इनको कैरी करके आप अपनी ब्यूटी को भी इन्हेंस करती है।
सर्दियों में आप इन कश्मीरी कुर्तियों को पहनकर आप खुद को ठंड से बताने के साथ अपने लुक को भी स्टाइलिश बना सकती हैं। इन कुर्तियों के साथ आप क्लासी हेयर स्टाइल, लॉन्ग इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ खुद को ग्लैमरस टच दे सकती हैं। वहीं इन कुर्तियों के साथ आप हाई हील्स और जूती भी कैरी कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं कश्मीरी कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में...
ग्रीन कश्मीरी कुर्ती
ग्रीन कलर की कश्मीरी कुर्ती पहनने में काफी ज्यादा अच्छी लगती है। इस कुर्ती के साथ आप व्हाइट हाईनेक कैरी करके आप खुद को गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इस लुक में परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देने के साथ यह आपको सर्दी से भी बचाएगा। इस कुर्ती के फ्रंट में पिंक का चिकनकारी वर्क हो रहा है। वहीं कुर्ती के बॉर्डर पर एम्ब्रॉयडरी हो रही है। इस कश्मीरी कुर्ती के संग सिल्वर कुंदन इयररिंग्स पहन सकती हैं और पोनी हेयर स्टाइल रखें। आपको इस तरह की कुर्ती 800 से 1200 रुपए तक ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
व्हाइट कश्मीरी कुर्ती
अगर आपको व्हाइट आउटफिट पहनना पसंद है, तो इस तरह की व्हाइट कश्मीरी कुर्ती बेस्ट ऑप्शन होगा। हर मौके पर व्हाइट कलर काफी रॉयल लुक देता है। इस कुर्ती की मिड लेंथ है और इस पर ग्रीन और पिंक कलर के थ्रेड का काफी वर्क किया गया है। वहीं कुर्ती की बाजू में लूज फिटिंग है। इस कुर्ती का ओवरऑल लुक बेस्ट है और आप रेड या व्हाइट प्लाजो के संग पेयर कर सकती हैं। ऑक्सीडाइज झुमकी बेस्ट ऑप्शन है और साथ ही बालों को खुला रखें।
मस्टर्ड येलो कश्मीरी कुर्ती
सर्दियों में लुक को क्लासी टच देने के लिए आप मस्टर्ड येलो कलर की कश्मीरी कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती को आप सर्दियों में कैरी करके ऑफिस जा सकती हैं। इस कुर्ती की फिटिंग लूज है और दोनों साइड पॉकेट लगी है। इस कश्मीरी कुर्ती के यॉक पर फ्लोरल थ्रेड वर्क नजर आ रहा है। इन कुर्तियों का फैब्रिक वुलन होता है और इन पर अधिकतर थ्रेड वर्क ही किया जाता है। कश्मीरी कुर्ती के साथ आप मैचिंग बीड्स झुमकी पहनें और पैरों में जूती पहनें। इससे आपको परफेक्ट लगेगा।