Chandi Ki Chudi: अपने Jewellery Collection को करें Update, ये Silver Bangles देंगे आपको Stylish Look

By Ek Baat Bata | Jun 01, 2026

ज्यादातर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए अपने कलेक्शन में तरह-तरह की ज्वेलरी शामिल करती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को चांदी की ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनको चांदी की ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले चांदी के बैंगल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शामिल करके आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

पिंक स्टोन फ्लावर डिजाइन चूड़ी

खूबसूरत पिंक स्टोन फ्लावर डिजाइन चांदी की चूड़ी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यह न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा बल्कि आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बना देगी। आप इसको ऑनलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों से खरीद सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन डिटेलिंग चूड़ी

अपने डेली वियर को खास बनाने और हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन डिटेलिंग चांदी की चूड़ी को ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह की चूड़ी आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगी।

रेड स्टोन वर्क सिल्वर बैंगल्स

अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए चूड़ी, कंगन या फिर कड़े की तलाश में हैं। तो आपको इस तरह की खूबसूरत रेड स्टोन वर्क सिल्वर चांदी की चूड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। वहीं इससे आपका लुक भी बेहतर नजर आएगा।

डीएनए स्टाइल चूड़ी

अगर आपको चूड़ी या कंगन पहनना पसंद है, तो आप डीएनए स्टाइल चांदी की चूड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों ज्यादातर महिलाओं को इस तरह की चूड़ी डिजाइन पसंद आ रही है। अगर आप भी इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन वाली चांदी की चूड़ी की तलाश में हैं, तो आप इसको शामिल कर सकती हैं।

लीफ पैटर्न चूड़ी

अगर आप भी पार्टी या फंक्शन में भीड़ से अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आपको लीफ पैटर्न चांदी की चूड़ी ट्राई करना चाहिए। आप फंक्शन में इस तरह की चूड़ी पहनकर अपने लुक को खूबसूरत दिखा सकती हैं। वहीं आप चाहें तो यह चूड़ी डेली वियर में भी पहन सकती है।

डार्क सर्कल फ्लावर डिजाइन चूड़ी

नॉर्मल कंगन और चूड़ी पहनने की जगह ज्यादातर महिलाएं आजकल चांदी की चूड़ी पहनना पसंद कर रही है। डार्क सर्कल फ्लावर डिजाइ चांदी की चूड़ी आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इनको पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती है। या फिर इस तरह की चूड़ी आप सुनार की दुकान से भी बनवा सकती हैं।

स्टोन वर्क चूड़ी

खूबसूरत सिल्वर स्टोन वर्क चांदी की चूड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आप सुनार की दुकान पर जाकर इसकी फोटो दिखाकर बनवा सकती हैं। या फिर ऑनलाइन वेबसाइट से भी इस तरह की डिजाइनर चूड़ी खरीद सकती हैं।

फ्लावर लीफ फिलीग्री वर्क चूड़ी 

इस तरह की चांदी की चूड़ी भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप फ्लावर लीफ फिलीग्री वर्क चूड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।