इस समय करना चाहिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएगा मोटापा

By Ek Baat Bata | Aug 13, 2020

आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हम अपनी सेहत को नज़अंदाज़ कर देते हैं जिसकी वजह से हमारे अंदर बहुत सी बीमारियाँ घर कर लेती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है मोटापा। आजकल मोटापे की समस्या बहुत ज़्यादा बढ़ गयी है। हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है और बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसका शिकार हो रहे हैं। मोटापा ना केवल देखने में ख़राब लगता है बल्कि कई अन्य बीमरियों को जन्म देता है। कई बार अपनी खान-पान की गलत आदतों और जीवनशैली की वजह से हम मोटापे का शिकार हो जाते हैं। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली और खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने होंगे। अधिकतर लोगों की आदत होती है कि उनके खाने-पीने का कोई समय नहीं होता है जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वजन कम करने के लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि कब क्या और कितना खाना है। हमारे आहार के तीन मुख्य हिस्से होते हैं - ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सही समय और सही मात्रा में खाना होगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर किस समय करना चाहिए जिससे वेट लॉस जल्दी होता है। 


ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट यानी नाश्ता हमारे आहार का सबसे अहम हिस्सा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग अपने खाने में ब्रेकफास्ट शामिल करते हैं उनका वजन जल्दी कम होता है। दिन की शुरुआत प्रोटीन युक्त नाश्ते से करने से आपको दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है और भूख भी कम लगती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह जल्दी नाश्ता करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह उठने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। सुबह 6-10 बजे का समय ब्रेकफास्ट करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। नेशनल वेट कण्ट्रोल रजिस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों ने सुबह की शुरुआत हेल्थी ब्रेकफास्ट से की उन्होंने बाकी लोगों के मुकाबले 15 किलो ज़्यादा वजन घटाया। ब्रेकफास्ट में पैक्ड फूड की बजाय घर का बना नाश्ता खाएं। आप नाश्ते में ओट्स या रवा उत्तपम, पोहा, इडली, अंडे, दलिया आदि खा सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में ताज़े फलों या सब्ज़ियों का जूस भी शामिल कर सकते हैं।   

लंच 
वजन कम करना चाहते हैं तो ठीक समय से लंच करना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक लंच किसी भी हाल में 3 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की एक रिसर्च में पाया गया कि वेट लॉस कर रहे लोगों में जिन लोगों ने दिन में जल्दी और सही समय से लंच किया उन्होंने बाकी लोगों के मुकाबले ज़्यादा वजन घटाया। लंच में घर का बना खाना जैसे दाल, चावल, रोटी, सब्ज़ी, दही और सलाद ले सकते हैं। लेकिन कभी भी पेटभर कर ना खाएं। खाना हमेशा सिर्फ उतना ही खाने जितनी बॉडी को ज़रुरत है। लंच के बाद आप ग्रीन टी भी ले सकते हैं। यह शरीर में चर्बी नहीं जमने देगी और वेट लॉस में मदद मिलेगी। 

डिनर 
डिनर हमेशा रात में सोने से दो-तीन  घंटे पहले करना चाहिए। रात में देर से डिनर करने से खाना ठीक से नहीं पचता और शरीर में फैट जमा हो जाता है। डॉक्टर्स रात के 7 बजे से पहले डिनर करने की सलाह देते हैं। दिन के लंच के मुकाबले डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए। रात में हमारा मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और रात में ज़्यादा खाने से उसे पचाने में दिक्कत होती है। डिनर में आप सूप, सलाद या रोटी के साथ दाल या सब्ज़ी ले सकते हैं। डिनर करने के बाद थोड़ी देर टहलने से खाना पचाने में आसानी रहती है।