Weight Loss Tips: शादी की डेट आ रही है पास तो फॉलो करें ये टिप्स, वेट लॉस की जर्नी होगी आसान

By Ek Baat Bata | Jun 25, 2025

अपनी शादी को लेकर हर दुल्हन स्ट्रेस में रहती है। इस दौरान ड्रेस की फिटिंग से लेकर मेकअप और ज्वेलरी आदि को लेकर महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और आप अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं। तो आप कुछ आसान उपायों की मदद से अपना वेट लॉस कर सकती हैं। जिससे आप अपनी शादी में स्लिम-ट्रिम नजर आएंगी। तो आइए जानते हैं कि आप शादी से एक महीने पहले अपना वेट लॉस कर कैसे अपने लुक को चेंज कर सकती हैं।

पोषण में बदलाव जरूरी
अगर आपकी शादी में एक महीने से भी कम का समय बचा है और आप अपने वेट को लेकर परेशान हैं। तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। खाने में कार्ब्स की मात्रा कम करें और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। वहीं सुबह की शुरूआत नींबू पानी के साथ करें। फिर फ्रूट्स खाएं और चीनी व मैदे का कम से कम इस्तेमाल करें।

वर्कआउट और नींद है जरूरी
अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो आपको अपना वर्कआउट करना नहीं भूलना चाहिए। हालांकि अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं किया है, तो शुरूआत में हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहिए। वहीं हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। क्योंकि अगर आप नींद कम लेंगे तो स्किन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

इन चाय का करें सेवन
आप शादी से पहले ग्रीन टी और अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं। वहीं ग्रीन टी आपके वेट को कम करने में सहायक हो सकती है। वहीं अदरक में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह चाय सेहत के लिए भी हेल्दी मानी जाती है। आप स्नैक्स के तौर पर शाम के समय इसका सेवन कर सकते हैं।

रात में हल्का खाना खाएं
रात में जल्दी और हल्का खाना खाना चाहिए। आप चाहें तो सूप का सेवन भी कर सकती हैं। वहीं रात में खाना खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए।

सही मात्रा में पिएं पानी
शादी के घर में लोग अक्सर व्यस्त रहते हैं और दुल्हन खासकर परेशान रहती है। जिस कारण पानी कम मात्रा में पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। वहीं यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन की चमक कम हो सकती है।