अगर हेल्दी समझकर खा रहे हैं ब्रेकफास्ट में ये चीज़ें तो कम नहीं हो पाएगा आपका वजन

By Ek Baat Bata | Nov 16, 2021

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग अपने खाने में ब्रेकफास्ट शामिल करते हैं उनका वजन जल्दी कम होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह जल्दी नाश्ता करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह उठने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। लेकिन ध्यान दें कि ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीज़ें ही खाएं। कई बार अनजाने में हम अपने ब्रेकफास्ट में ऐसी चीज़ें खा रहे होते हैं जिससे हमारा वजन बढ़ने लगता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नाश्ते में कौन सी चीज़ें खाने से आपका वजन बढ़ सकता है - 

कई लोग ब्रेकफास्ट में बिस्कुट, मफिन या केक खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये सभी चीज़ें रिफाइंड आटे, वेजिटेबल ऑयल, चीनी आदि से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इसमें चॉकलेट चिप्स, क्रीम आदि का इस्तेमाल भी किया जाता है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये चीज़ें खाने से वजन बहुत तेजी से बढ़ सकता है। 

ब्रेकफास्ट में ब्रेड बटर, सैंडविच आदि खाना सबको पसंद होता है। लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, बटर में ट्रांस फैट होता है जिससे वजन के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। इसके अलावा ब्रेड में अधिक मात्रा में कार्बोहायड्रेट, सोडियम, प्रिजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट होता है जो मोटापे का कारण बन सकता है। आप ब्रेड खाना चाहती हैं तो नाश्ते में अंडा और ब्रेड खा सकते हैं। 

कई लोग नाश्ते में पूड़ी, पकौड़े, परांठे आदि ऑयली चीज़ें खा लेते हैं लेकिन यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। डीप फ्राइड और ऑयली चीज़ें खाने से आपका मेटाबॉलिज्म सुस्त हो सकता है जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए 

कई लोगों को ब्रेकफास्ट में ओटमील खाना पसंद होता है। लोगों का मानना होता है कि ओटमील हेल्दी होते हैं लेकिन वास्तव में ये इतने भी हेल्दी नहीं होते हैं। दरअसल, बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड ओटमील बहुत मीठे और कैलोरी से भरपूर होते हैं। अगर आप भी ब्रेकफास्ट में ओटमील खा रहे हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।   

अगर आप भी नाश्ते में जूस ता स्मूदी पीते हैं तो थोड़ा संभल जाइए। ये भले ही एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है लेकिनध्यान रखें कि इसमें अधिक मात्रा में चीनी ना डालें। इसके बजाय आप नेचुरल चीज़ें जैसे शहद आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।