सुबह का ब्रेकफास्ट अच्छा और हेल्दी होना चाहिए। जिसमें लगभग सभी पोषक तत्व शामिल हों। जिससे आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करें। हेल्दी नाश्ता करने से शरीर हेल्दी रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपका वेट ज्यादा है और तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स सलाद नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। स्प्राउट्स का मतलब अंकुरित अनाज, सीड्स, दाल, मेवे और बीन्स हैं। इनको पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है। स्प्राउट्स को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इसको आप कच्चा या हल्का पकाकर खाया जा सकता है।
डाइट में स्प्राउट्स को शामिल करने से आसानी से वेट कम होता है। वहीं दिल की भी सेहत बेहतर होती है। स्प्राउट्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं दिल की बीमारियां, कैंसर, डायबिटीज और एनीमिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स न सिर्फ वेट लॉस बल्कि कई दूसरे सेहत संबंधी लाभ भी देते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह नाश्ते के लिए स्प्राउट सलाद कैसे बनाएं।
सामग्री
स्प्राउट्स - 1 कप
आधा कटा खीरा
आधा कटा गाजर
मध्यम आकार का कटा प्याज
टमाटर- 1
अनार- 1/2
नमक- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
ऐसे बनाएं स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए सबसे पहले मूंग और चने को 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। अब मूंग को छानकर पानी बाहर निकाल लें।
अब गैस ऑन करें और बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी डालें। अब इसमें मूंग डालकर अच्छे से उबाल लें। जब यह अच्छे से उबल जाए, तो गैस बंद कर दें।
फिर मूंग को छानकर एक बड़े बर्तन में रख लें और इसमें आधा कटा हुआ गाजर, आधा कटा हुआ खीरा, 1 टमाटर, आधा अनार और एक मीडियम आकार का कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से आपका प्रोटीन से भरपूर सलाद तैयार है और इसको एक कटोरी में निकालकर खाएं।