Weight Loss: ज्यादा वेट लॉस भी बढ़ा सकता है आपकी परेशानी, जानिए क्या हैं साइड इफेक्ट्स

By Ek Baat Bata | Jun 20, 2025

आजकल लोगों को स्लिम ट्रिम और फिट बॉडी पाने की चाहत होती है। इसके लिए लोग अपना ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं। जोकि वेट लॉस करने से होता है। लेकिन अब वेट लॉस करना इतना मुश्किल नहीं होता है। क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग से लेकर कीटो की मदद से वेट लॉस मुमकिन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा वेट लॉस करने से हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि बहुत ज्यादा वेट लॉस करना भी कई बार शरीर को खोखला कर देता है। ऐसे में हम आपको रैपिड वेट लॉस के क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट की मानें, तो वजन कम करने के कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं। जैसे कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाना। इसलिए वेट लॉस के लिए हमें नेचुरल उपायों की सहायता लेनी चाहि। वेट लॉस सिर्फ कुछ हद तक यानी हमारे शरीर के क्षमतानुसार ही किया जाना चाहिए। खासतौर पर जो बुजुर्ग है या ऑटोइम्यून समस्या को फेस कर रहे हैं। उनको वेट लॉस किए जाने से परहेज करना चाहिए।

मांसपेशियों को नुकसान
वेट लॉस के दौरान हम अपनी डाइट में कैलोरी की संख्या को बहुत कम मात्रा में घटा देते हैं। लेकिन सभी के शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। वहीं वेटलॉस के लिए हमारी डाइट बदल जाती है। उसमें लो कैलोरी फूड्स की मात्रा अधिक होने से मांसपेशियों को कमजोरी झेलनी पड़ती है। जोकि फ्रैक्चर को बढ़ावा देते हैं।

न्यूट्रिशन डेफिशियेंसी
वेट लॉस करने के लिए खानपान में खास बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसे में अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपनी डाइट से गुड फैट्स और डेयरी आइटम्स के सोर्स को कम कर देते हैं। जिसके कारण हमारा शरीर कमजोर हो जाता है।

डिहाइड्रेट
एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादातर लोगों का वेट लॉस करते समय बॉडी को हाइड्रेशन की कमी से जूझना पड़ता है। डिहाइड्रेशन कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देती है। शरीर में पानी की कमी होने से कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। वहीं अगर आप लो कार्ब डाइट फॉलो करते हैं, तो आपको अपनी बॉडी के वाटल कंटेंट का खास ख्याल रखना चाहिए।