Weight Loss के लिए सुबह 15 मिनट लें Sunlight और खाएं High Protein Breakfast

By Ek Baat Bata | Oct 17, 2026

दिनभर बैठकर काम करने और अनहेल्दी डाइट की वजह से वेट गेन होना एक आम समस्या है। अधिकतर लोग वेट बढ़ने या पेट की चर्बी को लेकर परेशान रहते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के डाइट भी लेते हैं। लेकिन अगर आपके दिन की शुरूआत ठीक नहीं है, तो वेट लॉस नहीं होगा। वेट लॉस करने के लिए जरूरी है कि आपके सुबह की शुरूआत सही हो। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 4 ऐसे कामों में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सुबह उठने के बाद करने से वेट लॉस में आसानी होगी।

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और रात भर की डिहाइड्रेशन दूर होती है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को साफ करने के साथ शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में शहद, नींबू का रस या अदरक का टुकड़ा भी मिला सकती है। यह फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में सहायक होता है।

कुछ समय धूप में बिताएं

दिन में कुछ समय धूप में बिताना चाहिए। यह विटामिन डी के लिए काफी जरूरी है। रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में समय बिताने से शरीर की सर्केडियन रिदम सही होता है और मेटाबॉलिज्म और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को संतुलित करता है। इससे पूरा दिन एनर्जी लेवल बना रहता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स कम होती है।

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लें

कई लोग वेट लॉस के चक्कर में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, जोकि गलत आदत होती है। सुबह का पौष्टिक ब्रेकफास्ट दिन भर के मेटाबॉलिज्म को सेट करता है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जैसे दही, पनीर, अंडा, मूंगदाल का चीला या स्प्राउट्स लंबे समय तक आपके पेट भरे होने का एहसास दिलाता है। प्रोटीन पाचन में ज्यादा समय लेता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है।

20-30 मिनट करें एक्सरसाइज

सुबह के समय वर्कआउट करने से शरीर का मेटबॉलिज्म एक्टिव रहता है। जो लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, वह दिन भर अधिक एक्टिव रहते हैं। यह आदत हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के लिए प्रेरित करती है। आप हल्की कार्डियो एक्सरसाइज जैसे साइकिलिंग, जॉगिंग, स्किपिंग या योगासनों में कपालभाति प्राणायाम और सूर्य नमस्कार आदि फैट बर्न करने में बेहद असरदार है।