Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए जानें सही समय और तरीका, मिलेगी परफेक्ट Body
By Ek Baat Bata | Aug 26, 2026
अजवाइन का पानी पीना शरीर को कई तरह के फायदे देता है। यह पानी पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। साथ ही यह वेट लॉस में भी असरदार होता है। अजवाइन पानी पीने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है और मौसमी इंफेक्शन का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं इसके सेवन से महिलाओं के पेट में होने वाली ऐंठन से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस के लिए अजवाइन का पानी कैसे पिएं।
ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी
वेट लॉस के लिए अजवाइन का पानी बनाना काफी आसान है। सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन के दानों को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह भीगे हुए अजवाइन के दाने वाले पानी को गर्म कर लें। इसके बाद इसको छान लें पानी और दानों के अलग होने पर पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर को फैट बर्निंग गुण मिलते हैं।
अजवाइन पानी पीने का सही तरीका
सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीना चाहिए। फिर इसको पीने के बाद करीब 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं। आप वेट लॉस के लिए रात में खाना खाने के 30 मिनट बाद अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि जरूरत से ज्यादा अजवाइन का सेवन न करें।
क्योंकि किसी भी चीज की अति बहुत बुरी होती है। ऐसे में अजवाइन का 1-2 चम्मच से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। वेट लॉस के लिए कम से कम 15 से 20 दिनों तक लगातार अजवाइन का पानी पिएं। रोजाना पीने से आपको इसका असर जरूर देखने को मिलेगा।