इन दिनों ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वेट को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि वेट लॉस करना इतना आसान नहीं होता है। निकला हुआ पेट, जिसको हम आम भाषा में बैली फैट कहते हैं। बैली फैट हमारी पर्सनालिटी को खराब कर सकता है। ज्यादातर ऐसा लड़कियों के साथ होता है। इन दिनों में युवाओं में जिम जाने का क्रेज काफी बढ़ गया है, लेकिन लोग फिट रहने या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फोकस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेटेस्ट अपडेट देने में रखते हैं।
वहीं कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए जिम जाने लगते हैं। लेकिन महीनों कड़ी मेहनत के बाद भी वेट लॉस नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह हमारा लाइफस्टाइल भी होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना जिम जाते हैं, लेकिन अपनी रोजमर्रा की आदतों को नहीं बदलते हैं, तो वेट कम नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आपको नहीं करना चाहिए।
जानिए क्या बोले एक्सपर्ट
जिम जाने के बाद भी अगर कोई वेट लॉस नहीं कर पा रहा है, तो यकीनन वह अपने वर्कआउट के साथ कुछ गलतियां कर रहे हैं। इन गलतियों में कैलोरी इनटेक, हैवी मील और सही पोषण का सेवन कम करना शामिल है।
5 मुख्य कारण
वर्कआउट से पहले हैवी मील लेना
अगर कोई व्यक्ति जिम जाने से पहले हैवी मील लेता है, तो उसके लिए वेट कम करना आसान नहीं होगा। आपको जिम जाने से पहले लीन प्रोटीन और एनर्जेटिक फूड्स खाना चाहिए। जोकि वर्कआउट करने में सहायता कर सकें।
कैलोरी ओवरटेक
वर्कआउट के साथ ही अगर आप अपनी कैलोरी काउंट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो इसकी वजह से भी वेट लॉस करने में मुश्किल होती है। इसलिए प्रयास करें कि आप अपनी कैलोरी काउंट कम रखें और फाइबर इनटेक को बढ़ाएं।
प्रोटीन की कमी
वेट लॉस के लिए आपको अपने प्रोटीन इनटेक पर भी फोकस करना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग वेट लॉस की जर्नी में अपने शरीर के वेट के हिसाब से प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं।
मसल और फैट
कुछ लोगों के साथ कई बार फैट लॉस हो जाता है। लेकिन मसल गेन होने की वजह से वेट कम नहीं हो पाता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आपका जिम ट्रेनर आपकी सही तरीके से मदद कर सकेगा।
पोषण की कमी होना
वर्कआउट के लिए डाइट में प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स होना बेहद जरूरी है। इसलिए सही डाइट फॉलो करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को सही पोषण मिल सके और आप आसानी से वेट लॉस कर सकें।