Thalapathy Vijay संग Breakup की अफवाहें झूठी? Trisha Krishnan ने एक Photo से सबको किया खामोश

By Ek Baat Bata | Jun 24, 2026

साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अभिनेता विजय संग की अलगाव की खबरों पर विराम लगा दिया है। तृषा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिसको देखने के बाद हर कोई इस पर प्यार लुटाता नजर आया है। इसके अलावा दोनों के बीच अनबन की अफवाह पर भी विराम लग गया है। वहीं अब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं।

तृषा ने शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह सीएम विजय के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट में जो तस्वीर है, उसमें तृषा और विजय दोनों स्माइल करते नजर आ रहे हैं। वहीं तृषा प्यार से अभिनेता विजय को निहार रही हैं। विजय के सामने जो केक रखे हैं, वह उनकी तरफ देख रहे हैं और यह तस्वीर बहुत प्यारी हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा कैप्शन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए तृषा कृष्णन ने कैप्शन में लिखा, 'जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है, उसको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल और नजर वाली इमोजी और 00.00 लिखा। जैसे ही तृषा का यह पोस्ट सामने आया, तो हर किसी ने इस पोस्ट पर कमेंट्स करके प्यार लुटाना शुरूकर दिया।

तृषा ने नहीं किया कोई पोस्ट

गौरतलब है कि विजय का 22 जून को बर्थडे था। ऐसे में तृषा की ओर से अभिनेता को कोई विश और पोस्ट नहीं शेयर करना लोगों के मन में सवाल पैदा कर गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि आखिर अभिनेत्री ने विजय को बर्थडे विशेज क्यों नहीं दी। ऐसे में लोगों को लगा कि शायद दोनों के बीच कुछ सही नहीं है। 

उड़ी डेटिंग की अफवाहें

हर साल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अभिनेता विजय को बर्थडे विश करती हैं। लेकिन इस बार उनका समय पर पोस्ट न करना लोगों को हैरान कर गया। बता दें कि विजय और तृषा लंबे समय से एक-दूसरे को डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर कई बार बातें हो चुकी हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। लेकिन विजय और तृषा ने इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।