नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो अपने आहार में शामिल करें ये 8 चीज़ें

By Ek Baat Bata | Mar 03, 2020

प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस समय शरीर कमज़ोर हो जाता जिससे थकान, पानी की कमी और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस समय एक महिला को अनेक पोषक तत्वों की ज़रुरत  होती है जो उसके और भ्रूण के स्वास्थ्य और सही विकास के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िदगी और लाइफस्टाइल के चलते प्रेगनेंसी और डिलीवरी के दौरान कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं और ऑपरेशन करवाने की नौबत आ जाती है। नॉर्मल डिलीवरी के लिए सही खान-पान और एक्सरसाइज बेहद ज़रूरी है, इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। इन सबके साथ ही कुछ ऐसी खाने की चीज़ें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी खाने की चीज़ें हैं जो नॉर्मल डिलीवरी में मदद करती हैं। 

दूध और दही 

प्रेगनेंसी के दौरान दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही और पनीर का सेवन करना चाहिए जिससे भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो नार्मल डिलीवरी में मदद करते हैं। 

पालक 

अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो अपने आहार में पालक ज़रूर शामिल करें। इसमें आयरन, विटामिन, कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो प्रेग्नन्सी के दौरान स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और लेबर पेन काम होता है। 

केला 

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जल्दी थक जाती हैं, इसलिए उन्हें केला खाने की सलाह दी जाती है। यह पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है जिससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और थकान कम लगती है। इससे स्वास्थ्य भी सही रहता है और डिलीवरी के समय समस्या नहीं होती। 

दालें और फलियां 

दाल और फलियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आपको अपनी डाइट में दाल, चना, बीन्स, सोयाबीन आदि शामिल करना चाहिए। इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट, और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं, जो गर्भवती मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। 

शकरकंद 

शकरकंद में बीटा कैरोटीन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में पहुँच कर विटामिन ए में बदल जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान भ्रूण के बेहतर विकास के लिए शरीर में विटामिन ए काफी ज़रूरी होता है। शकरकंद खाने से शरीर को विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में मिलता हैं और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। इससे स्वास्थ्य सही रहता है और नार्मल डिलीवरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

ब्रोकली

प्रेग्नन्सी में रोज़ाना ब्रोकली खाने से नार्मल डिलीवरी में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है और कब्ज की शिकायत नहीं होती। ब्रोकली खाने से लेबर पेन कम होने में मदद मिलती है। 

शहद और जीरा 

प्रेगनेंसी में शहद और भुना जीरा खाने से लेबर पेन कम होता है और नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ जाते हैं।  

संतरा 

प्रेगनेंसी में संतरा खाने से शरीर में पानी की कमी होने की समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और इंफेक्शन से बचाव करता है।