Grandmother Remedies: सर्दी-खांसी और कमजोरी में बेहद कारगर हैं दादी के नुस्खे, जरूर करें ट्राई

By Ek Baat Bata | May 16, 2025

बदलते मौसम के साथ अक्सर सर्दी-खांसी, थकान, गले में खराश और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बदलते मौसम के प्रभाव से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। वहीं ठंडी और शुष्क हवा की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इससे एलर्जी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इन समस्याओं से ठीक होने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप इन समस्याओं से बचने के लिए दादी-नानी के कुछ नुस्खे भी आजमा सकती हैं।

इंस्टैंट कफ सीरप
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी की परेशानी हो जाती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाली दवाएं भी कई बार साइड-इफेक्ट्स कर सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप दादी मां का नुस्खा आजमा सकती हैं। सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच शहद और कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसको दिन में 2-3 बार पीने से गले की खराश दूर होगी और कफ से भी राहत मिलेगी।

घरेलू फेस पैक
बदलते मौसम में अक्सर फेस पर दाने और मुंहासे निकल आते हैं। जिससे हमारी स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में दादी-नानी का यह नुस्खा इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। सबसे पहले दो बड़े चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं और फिर इसको अपने फेस पर 25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार यह उपाय करने से आपकी स्किन साफ, सॉफ्ट औऱ ग्लोइंग बनेगी।

बाल होंगे सिल्की और स्मूद
बता दें कि पुराने समय में दादी-नानी के बाद मजबूत, घने और चमकदार हुआ करते हैं। जबकि उस जमाने में महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भी नहीं होते थे। तो उनके सेहतमंद बालों का राज यह खास नुस्खा था। बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाने के लिए नारियल या सरसों के तेल में नींबू की कुछ बूंद मिलाएं। इससे बालों की हल्के हाथों से मसाज करें। वहीं कम से कम 3 घंटे तक बालों में यह लगाकर रखें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे आपके बाल मजबूत, घने और शिल्की होंगे।