By Ek Baat Bata | Oct 15, 2026
प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ आपकी सेहत पर नहीं बल्कि त्वचा पर भी नजर आता है। कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद त्वचा पर एक्ने, बाल झड़ने की समस्या और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। खासकर फेस, गर्दन, हाथों या पेट पर काले धब्बे या झाइयां नजर आने लगती है। जिसको पोस्ट प्रेग्नेंसी पिगमेंटेशन के रूप में जाना जाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन अधिक बढ़ जाते हैं। जिस कारण शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन अधिक बढ़ने लगता है, जोकि त्वचा पर पिगमेंटेशन की वजह बनता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डिलीवरी के बाद पिग्मेंटेशन को हल्का करने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
डिलीवरी के बाद महिलाओं की त्वचा पर पिगमेंटेशन की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेने के अलावा अपने हार्मोन्स को संतुलित रखने के साथ-साथ त्वचा को ऊपर से हेल्दी रखने की जरूरत होती है। इसलिए पिगमेंटशन को हल्का करने के लिए इन घरेलू नुस्खों का उपयोग कर सकती हैं।
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं और शहद आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इसका यूज करने के लिए एक चम्मच फ्रेश नींबू के रस को एक चम्मच शहद में अच्छे से मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को पिगमेंटेशन वाली स्किन पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश करें। इस मिश्रण को सप्ताह में 3 से 4 बार अपनी त्वचा पर लगा सकती हैं।
वहीं एलोवेरा जेल भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के अलावा दाग-धब्बों को कम करने में सहायता करता है। इसका उपयोग करने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर सीधे तौर पर प्रभावित स्किन पर लगाएं और रात भर के लिए लगा रहने दें। वहीं अगली सुबह फेसवॉश करें। आपको कुछ ही सप्ताह में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
पिगमेंटेशन की समस्या से राहत पाने के लिए स्किन पर हल्दी और दूध का मिश्रण लगा सकती हैं। हल्दी स्किन ब्राइटनिंग और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। वहीं दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जोकि त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाता है। ऐसे में एक चुटकी हल्दी को 2 चम्मच दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब इसको 15 मिनट के लिए प्रभावित स्किन पर लगाएं और फिर फेस को पानी से वॉश कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार यह उपाय करने से आपको साफ फर्क नजर आने लगेगा।
बता दें कि आलू में नेचुरल स्किन लाइटर गुण पाए जाते हैं, जोकि त्वचा पर पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कच्चे आलू को कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। इसके बाद रुई की मदद से आलू के रस को दाग वाली स्किन पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट बाद पानी से वॉश कर लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।