Dadi-Nani Ke Nuskhe: किचन का सेंधा नमक और नींबू है रामबाण, Gas-Acidity की छुट्टी करेगा यह Desi Nuskha
By Ek Baat Bata | Jul 06, 2026
जब भी हमको सर्दी-जुकाम, बदन दर्द या तेज सिरदर्द होता था। तो दादी या नानी तुलसी का काढ़ा या चाय बनाकर देती थीं। यह घरेलू नुस्खे जल्दी राहत देते थे। खांसी की समस्या में शहद और अदरक का नुस्खा आज भी असरदार माना जाता है। यह घरेलू नुस्खे पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और आज भी लोग इन नुस्खों को इस्तेमाल में लाते हैं। वहीं दादी-नानी के नुस्खों को डॉक्टर और साइंस भी उपयोगी मानते हैं।
आमतौर पर इन नुस्खों में फल, नेचुरल तेल, शहद और अन्य कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाता है, तो यह नुस्खे काफी उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन अगर इनका इस्तेमाल करने का तरीका नहीं पता हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं। दादी मां का आजमाया हुआ एक ऐसा ही नुस्खा नींबू और सेंधा नमक का है।
सेंधा नमक और नींबू
सेंधा नमक नेचुरल मिनरल्स से भरपूर होता है। आम सफेद नमक की तुलना में सेंधा नमक को ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं अगर आप पानी में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो इससे गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
वहीं पानी में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से डकार आने लगती है और पेट में फंसी गैस भी आसानी से निकल जाती है। दादी मां का यह नुस्खा ब्लोटिंग की समस्या में भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन जो हार्ट पेशेंट हैं और जिनको हाई बीपी की समस्या है, उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।