इन 5 चीज़ों से करें प्रेगनेंसी के बाद टूटते-झड़ते बालों का इलाज

By Ek Baat Bata | Nov 17, 2021

डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल डिलीवरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन स्तर कम होने लगता है जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप भी डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको डिलीवरी के बाद झड़ते बालों को रोकने के कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं -

मेथी 
बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए मेथी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर डिलीवरी के बाद आपके बाल झड़ने लगे हैं तो एक गिलास पानी में दो से तीन चम्मच मेथीदाना को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और इसे अपने बालों में लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

एलोवेरा 
डिलीवरी के बाद बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एलोवेरा में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। बालों में एलोवेरा लगाने से बालों के फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और बालों की नमी बरकरार रहती है। इसके लिए बालों में एलोवेरा जेल लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

दही 
अगर डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो बालों में दही लगाएं। दरअसल दही बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है और बालों में नमी बरकरार रखता है। दही लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसके लिए आप बालों में दही लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

एवाकाडो 
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप एवोकाडो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दरअसल एवोकाडो में  कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो कोलाजन बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक एवोकाडो को मैश करके उसमें एक चम्मच कोकोनट मिल्क मिलाएं। इसे अपने बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए सूखने दें। इसके बाद इसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।

अंडा 
डिलीवरी के बाद झड़ते बालों से परेशान हैं तो अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकता है और इससे बाल मजबूत बनते हैं। इसके लिए एक अंडे का सफेद हिस्सा निकालकर उसमें दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे अपने बालों में लगाकर हल्की मालिश करें। इसे लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत बनेंगे और उनका झड़ना भी कम होगा।