Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में पति-पत्नी की लड़ाई का बच्चे पर पड़ता है नकारात्मक असर, जा सकती है जान

By Ek Baat Bata | Mar 18, 2024

प्रेग्नेंसी में हर महिला को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं द्वारा की गई हर एक चीज बच्चे को प्रभावित करती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को स्ट्रेस, नकारात्मक विचार, लड़ाई-झगड़े और दुख से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन यदि प्रेग्नेंसी के दौरान पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है, तो इसका बच्चे पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और आपको बहुत जल्द गुस्सा आता है, या पति से अनबन होती रहती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

क्योंकि गर्भवती महिला का पति के साथ झगड़े का असर गर्भ में पलने वाले शिशु पर पड़ सकता है। क्योंकि लड़ाई-झगड़ा करने से एंग्जायटी और डिप्रेशन होता है। जो बच्चे को नुकसाप पहुंचाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बहस आदि करने से बच्चे के मस्तिष्क से लेकर इम्यून सिस्टम तक पर असर पड़ता है।

मस्तिष्क का प्रभावित होना
प्रेग्नेंसी में ज्यादा से ज्यादा शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि अधिक गुस्सा करने या चिल्लाने से बच्चे के मस्तिष्क का विकास बाधित हो सकता है। यह बच्चे के आईक्यू को प्रभावित करता है। साथ ही यह आगे चलकर भावनाओं को मैनेज करने की क्षमताओं पर भी असर डाल सकता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक स्ट्रेस लेने से बच्चे की एंग्जाइटी पर भी खतरा बना रहता है।

शरीर में कमी
प्रेग्नेंसी में शारीरिक रूप से उत्पीड़न बच्चे को बुरी तरह से आहत कर सकता है। इससे बच्चे का पेट में मरने का अधिक खतरा रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक हिंसा करने से शरीर में चोट लगना, लो बर्थ वेट और ब्लीडिंग तक की शिकायत हो सकती है। प्रेग्नेंसी में शांत और प्यार भरे माहौल में रहने का प्रयास करना चाहिए। यह न सिर्फ मां बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए भी जरूरी होता है।

कमजोर इम्यूनिटी
प्रेग्नेंसी में तनाव, स्ट्रेस या झगड़ा बढ़ने से शिशु का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। जिसके कारण उसे आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारियां होने का खतरा होता है। बच्चे के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। वरना बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है और बच्चे का शरीर कमजोर हो सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से बच्चा जल्द संक्रमण व बीमारियों की चपेट में आ सकता है।