जानें गर्भावस्था के दूसरे महीने में किस तरह रखें अपना ध्यान

By Ek Baat Bata | Apr 06, 2020

गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के लिए सबसे नाजुक समय होता है। इस अवस्था मे गर्भवती महिला का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। हर माँ चाहती है कि वह एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे। परन्तु जब माँ स्वस्थ होगी और सावधानी बरतेगी तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है इसलिए आज हम आपको बतायँगे की किस तरह गर्भावस्था के दूसरे महीने में ध्यान रख सकते हैं। दूसरे महीने में क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए।

गर्भावस्था के दूसरे महीने में क्या खाना चाहिए-
1.फोलिक एसिड जोकि गर्भावस्था के शुरुआती समय मे सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है।यह शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसके लिए हरि पत्तेदार सब्जियां,नट्स, बीन्स,चिकन ,मांस, सबूत अनाज आदि खाना चाहिए।

2.आयरन -
गर्भावस्था में शरीर को आयरन जरूरत होती है।गर्भावस्था में आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो सकती है।इसके लिए आपको सेब,पालक व हरिपत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा आयरन की कमी पूरी करने के लिए दवाइयां भी दे जाती हैं।

3.प्रोटीन-
इस दौरान प्रोटीन युक्त भोजन भी आवश्यक है।जैसे दालें,दूध ,अंडे जैसी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

गर्भावस्था के दूसरे महीने में कौनसी चीजों का सेवन नही करना चाहिए-
1. कच्चा मांस
2. सॉफ्ट चीजें
3. शराब व तम्बाकू
4. कच्चे अंडे
5. उच्च स्तर मर्करी वाली मछली
6. गैर पाश्चराइज्ड दूध

गर्भावस्था के शुरूआती महीनों में बच्चे का विकास शुरू होता है। उस समय बच्चे के विकास के लिए व्यायाम भी ज़रूरी है जिससे बच्चे का शरीरिक विकास संपूर्ण रूप से हो सके।

1. इसके लिए  रोजाना 20 मिनट सैर करनी चाहिए।
2. कुछ समय तैराकी भी कर सकते हैं।
3. वेट ट्रेनिंग जैसे व्यायाम कर सकते हैं।
4. इसके अलावा अनुलोम-विलोम व ध्यान लगा सकते हैं।

सावधानी- कमर और पेट के बल मुड़ने वाले व्यायाम न करें।

गर्भावस्था के दौरान स्कैन व टेस्ट -
1.यूरिन टेस्ट
2.रक्त जाँच
इन टेस्टों के जरिए गर्भवती की पूरी जांच की जा सकती है।

ध्यान रहे-
1. गर्भावस्था के दूसरे महीनें के दौरान ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। ये शीशु व माँ दोनों के लिए अच्छा होता है।
2. खूब तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
3. इस महीने में स्तनों में भारीपन आना शुरू हो जाता इसलिए सपोर्टिव ब्रा पहनना शुरू कर सकती हैं।