प्रेगनेंसी के तीसरे माह में जरूर बरतें ये सावधानियां और करें व्यायाम

By Ek Baat Bata | May 06, 2020

गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था है, जिसमें विशेष देखभाल की जरूरत होती है ताकि गर्भवती महिला एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके और खुद भी स्वस्थ रहे। गर्भावस्था का तीसरा महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आज इस लेख में हम बताएँगे कि गर्भावस्था के तीसरे महीने में किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


क्या खाना चाहिए-
1.विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ
2.ताज़े फलों का रस
3.कार्बोहाइड्रेट
4.मीट
5.आयरन और फोलेट
6.डेयरी उत्पाद
खाने में उपरोक्त चीजों का सेवन करने से  गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क का विकास होता है और साथ ही माँ की सेहत भी अच्छी रहती है।

क्या नही खाना चाहिए-
1.जंक फूड और शराब
2.समुंद्री भोजन
3.डिब्बाबंद भोजन
4.कच्चा मांस और कच्चे अंडे

गर्भावस्था के तीसरे महीनें में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ये वो समय होता है जब भ्रूण का विकास होता है और इस समय खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

गर्भावस्था के तीसरे माह तक पेट दिखना शुरू हो जाता है। साथ ही शरीर मे और भी कई बदलाव होते हैं, जैसे - स्तन भारी होना, नसें दिखाई देना, वजन बढ़ना, स्ट्रेच मार्क्स दिखायी देंना, सूखी त्वचा और खुजली, पेट पर काली लकीर दिखाई देना। तीसरे महीने में शरीर के ये बदलाव अक्सर होते हैं, इसलिए इनके लिए चिंता की आवश्कता नहीं है केवल कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे सपोर्टिव ब्रा का प्रयोग करना।

व्यायाम -
1.वेट ट्रेनिंग
2.रनिंग
3.स्विमिंग
4.सैर करना
5.पिलेट्स व्यायाम
ये व्यायाम करने से गर्भावस्था में माँ और बच्चे का शरीर स्वस्थ रहता है। बच्चे के पास आवश्यक ऑक्सिजन पहुचती है और माँ की मांसपेशियां स्वस्थ होती हैं।