Dhokebaaz Partner Ki Pehchan: धोखेबाज पार्टनर की पहचान के 5 सबसे बड़े संकेत, कहीं आप न हों शिकार

By Ek Baat Bata | Dec 10, 2025

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और विश्वास पर टिकी होती है। लेकिन अगर इस रिश्ते से विश्वास खत्म हो जाए, तो अच्छे खासे रिश्ते को बचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पार्टनर से प्यार के अलावा भरोसे की भी उम्मीद रखें। दोनों में भरोसा होना चाहिए कि आपका पार्टनर आपको धोखा नहीं दे रहा है और वह सिर्फ आपका है।
 
लेकिन कई बार हकीकत कुछ और होती है। लेकिन जब तक सच्चाई का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक अच्छे रिलेशनशिप के दौरान नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। 

धोखा देने के 5 संकेत


बिना वजह गुस्सा करना

जब रिश्ते में पार्टनर जबरदस्ती होता है या फिर उसका मन भर चुका होता है। तो वह दूसरे इंसान पर गुस्सा होने लगता है। अगर आपको भी अपने पार्टनर के अंदर अचानक से यह बदलाव नजर आने लगे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

फोन छुपाना

अगर आपका पार्टनर आपसे फोन छुपाता है, तो इसका मतलब है कि वह कहीं और मन लहा रहा होता है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है तो उनसे वजह पूछें और साफ बात करें।

दूरी बना लेना

पहले के मुकाबले अगर आपका पार्टनर आपसे दूरी बना रहा है, समय नहीं दे रहा या फिर इग्नोर या बिजी रहने का प्रयास कर रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस विषय पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करना चाहिए।

झूठ बोलना

कई बार इंसान झूठ बोल देता है, लेकिन जब बार-बार ऐसा हो, तो आपको सोचना चाहिए। कोई भी रिश्ता भरोसे की नींव पर खड़ा होता है और अगर वह कमजोर होने लगे, तो रिश्ता भी खत्म हो जाता है।

बचने का प्रयास

आपको सीरियस नहीं लेना और आपकी हर बात पर बचने का प्रयास करना भी धोखेबाज होने की निशानी है। अगर आप अपने पार्टनर से कुछ पूछ रहे हैं और वह बात को बदल रहा है, तो आपको सोचने की जरूरत है।

धोखेबाज पति को ऐसे पहचानें

धोखेबाज पती हमेशा देर से घर आता है और घर आकर गुस्सा करता है। घर से बाहर जाने पर अपना फोन बंद कर देता है और बात न करने का बहाना ढूंढता है। खाना बाहर खाता है और आपसे बात करने से बचता है। तो भी आपको सोचने की जरूरत है।