पहली बार सेक्स के अनुभव को बनाना चाहते हैं यादगार तो इन बातों का रखें खास ख्याल

By Ek Baat Bata | Nov 20, 2020

पहली बार सेक्स का अनुभव हर किसी के लिए बेहद खास होता है।  यह आपको और आपके पार्टनर को करीब लाता है और दोनों  लिए एक नई दुनिया के दरवाजे खोलता है। सेक्स के बाद आप अपने पार्टनर से ज्यादा नजदीकियां महसूस करते हैं और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। पहली बार सेक्स करने से पहले हर किसी को उत्साह तो होता ही है लेकिन इसके साथ ही मन में तमाम सवाल और चिंताएं होती हैं।  कुछ बातों का ध्यान रख के आप इस सुख को अपने और अपने साथी के लिए और बेहतर बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पहली बार सेक्स के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -

पहली बार सेक्स के बारे में बात करें
पहली बार सेक्स करने से पहले अपने भाई-बहन, दोस्त या डॉक्टर के साथ इस बारे में बात करें।  वैसे ऐसा करना आसान नहीं होता है लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह से पहली बार सेक्स को लेकर जो डर या सवाल आपके मन में चल रहा होगा, वह दूर हो जाएगा।  सेक्स के पहले अनुभव को आनंददायक बनाने में यह सलाह आपके बहुत काम आएगी।

सेक्स से पहले करें पूरी तैयारी
अगर आपको लगता है कि आपको सेक्स के बारे में जानने की जरुरत नहीं है और यह सब खुद-ब-खुद हो जाता है, तो आप गलत हैं।  पहली बार सेक्स करने से पहले आपको थोड़ी तैयारी जरूर करनी चाहिए।  बेहतर होगा कि आप संभोग, सुरक्षा के तरीके, यौन संचारित रोगों, यौन अंगों और इरोजेनस जोन के बारे में पढ़ें और अच्छी तरह जान लें।  इसके साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास कंडोम और ल्यूब्रिकेंट जैसी सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध हों।  अगर आप मार्किट से यह चीज़ें खरीदने में असहज महसूस कर रहे हैं तो ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं।  
 

इसे भी पढ़ें: सेक्स करने से दूर हो सकती है किडनी स्टोन की समस्या, इस शोध में हुआ साबित


सहमति को समझना है जरूरी
सेक्स में पार्टनर की सहमति बहुत जरूरी होती है।  चाहे आप पहली बार सेक्स कर रहे हों या पहले कितनी भी बार कर चुके हों, आपको अपने साथी की सहमति को समझना बहुत आवश्यक है।  अगर सेक्स करते समय आप असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो अपने पार्टनर को तुरंत रोक दें।  आपको भी इस बात का ध्यान रहना चाहिए कि आपके पार्टनर की ’ना का मतलब ना’ ही है।  आप भी हर हाल में अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
 
विश्वास है बहुत अहम
हो सकता है जिस साथी के साथ आप फिजिकल रिलेशन बनाने जा रहे हों, उसके साथ आप पूरी जिंदगी बिताना चाहते हों।  ऐसा भी हो सकता है कि यह बस एक बार की ही बात हो।  हर रिश्ते में सच्चाई और विश्वास बहुत अहम होता है।  अपने पिछले संबंधों के बारे में जो भी सच्चाई हो, अपने साथी के साथ शेयर जरूर करें। ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ता मजबूत होगा और यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।  अपने पार्टनर से उसके पिछले सेक्स के बारे में पूछें और उन्हें अपने बारे में बताएं।  ऐसा करके आप यौन संचारित रोगों से खुद को और अपने पार्टनर को सुरक्षित कर पाएंगे।  अपने पार्टनर से पूछें की वे आपसे क्या उम्मीद रखते हैं और उन्हें अपने बारे में भी बताएं। यह आपके पहली बार सेक्स करने के अनुभव को बेहतर बनाएगा।  

फोरप्ले है जरूरी
पहली बार सेक्स के दौरान आम तौर पर सभी नर्वस होते हैं और बस जल्दी से सेक्स का अनुभव लेना चाहते हैं।  लेकिन यह सही तरीका नहीं है, सेक्स से पहले फोरप्ले जरूर करें।  महिलाओं को उत्तेजित होने में कुछ समय लग सकता है।  फोरप्ले करने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में ल्युब्रिकेशन होता है जिससे संबंध बनाने में आसानी होती है।  
 

इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान नहीं हो पाती हैं संतुष्ट तो आजमाएं कामसूत्र की ये खास टिप्स


एक्सपेरिमेंट करने से बचें
पहली बार सेक्स के दौरान कई लोग पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए नए-नए सेक्स पोजिशन या ट्रिक्स आजमाने की कोशिश करते हैं।  लेकिन यह सुरक्षित नहीं है और इससे आपको या आपके पार्टनर को परेशानी हो सकती है।  पहली बार सेक्स के दौरान एक्सपेरिमेंट ना करें।  पहली बार सेक्स करते समय वही सेक्स पोजीशन ट्राई करें जिसमें आप और आपके पार्टनर सहज महसूस करें।  

साफ-सफाई है बहुत जरूरी
चाहे पहली बार सेक्स कर रहे हों या पहले कितनी भी बार कर चुके हों, सेक्स के दौरान साफ़-सफाई का खास ध्यान रखें।  सेक्स से पहले अपने नाखून काटें  और हाथों को अच्छी तरह से धो लें।  चाहे इजेक्युलेशन हुआ हो या नहीं, हर बार नए कंडोम का उपयोग करें।  यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्‍शन (यूटीआई) से बचने के लिए महिलाओं को सेक्स के पहले और तुरंत बाद पेशाब जरूर करना चाहिए।  वहीं पुरुषों को सेक्स के करीब 15 मिनट के बाद पेशाब करना चाहिए।  सेक्स के बाद हो सके तो नहा लें या फिर अपने शरीर को गीले तौलिए या टिशू पेपर से अच्छी तरह साफ करें।