Toxic Relationship: Toxic Relationship के Red Flags न करें नजरअंदाज, ऐसे पहचानें अपना रिश्ता

By Ek Baat Bata | Jul 16, 2026

एक हेल्दी रिलेशनशिप में प्यार के साथ भरोसा और रिस्पेक्ट होना जरूरी है। लेकिन हर रिश्ता हेल्दी हो ऐसा जरूरी नहीं है। क्योंकि कई बार रिश्ता ऐसे रूप में बदल जाता है। जिसमें हम खुद को मानसिक रूप से परेशान, कमजोर और थका हुआ महसूस करने लगते हैं। वहीं हम यह भी सोचते हैं, 'शायद मेरी गलती है, शायद सब ठीक हो जाएगा या प्यार में इतना सब चलता है।'
 
लेकिन सच्चाई ये है कि जो रिश्ता आपकी शांति छीन ले, आपके आत्म-सम्मान पर असर डाले और आपको खुद से ही दूर कर दे। वह एक हेल्दी रिश्ता नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पता कर सकते हैं कि कहीं आप टॉक्सिन रिश्ते में तो नहीं हैं।

ऐसे पहचानें टॉक्सिक रिश्ता

एक हेल्दी रिश्ता आपको हमेशा खुश रखता है। लेकिन अगर आप किसी के साथ होने के बाद भी आप मेंटली खुद को थका हुआ महसूस कर रहे हैं। तो यह एक बड़ा संकेत है। हर समय आपको सतर्क रहना पड़ता हो कि कब वह नाराज हो जाए, क्या बोलने से झगड़ा हो जाए, तो ऐसा समझ जाएं कि रिश्ता आपको इमोशनली थका रहा है।

टॉक्सिक रिश्ते की सबसे आम निशानी ब्लेम-गेम है। गलती चाहे किसी की हो, लेकिन हर लड़ाई में जब सिर्फ आपको गलत माना जाए। वहीं आपका पार्टनर अपनी गलती को न माने और हर बात पर आपको गिल्टी फील कराया जा रहा हो, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं।

एक हेल्दी रिश्ते में आजादी होती है। लेकिन जब चीजें टॉक्सिक हो जाती हैं, तो हर एक चीज पर सवाल उठने लगते हैं। जैसे किसी से बात नहीं करना, कहा जा रहे हैं, क्या पहना है या सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करें और ये न करें। अगर आपका पार्टनर हर चीज में आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, तो वह सामान्य व्यवहार नहीं है।