टी शर्ट को सही तरह Fold और Roll करने के लिए सीखें जापानी KonMari Method

By Ek Baat Bata | Oct 17, 2026

रोजाना सुबह के समय कपड़े निकालने के लिए अलमारी खोलनी पड़ती है। लेकिन अलमारी में कपड़े बिखरे रहते हैं, जिस कारण जो पहनना होता है, वह आसानी से नहीं मिल पाता है। वहीं कपड़ों के ढेर से अपना पसंदीदा कपड़ा निकालने में समय बर्बाद होता है। वहीं एक कपड़ा निकालने के चक्कर में बाकी कपड़ों की तह खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना इस परेशानी का सामना करती हैं और आपकी वार्डरोब में जगह भी कम रहती है। तो आप जापानी कोनमारी मेथड अपना सकती हैं।

कोनमारी टी-शर्ट फोल्डिंग का तरीका

महिलाएं अक्सर अलमारी में कपड़ों को एक के ऊपर एक करके रखती हैं। लेकिन इस पुरानी तकनीक को आजमाने की जगह आप नीचे बताए गए तरीकों से टी-शर्ट्स को फोल्ड या फिर रोल करके सही तरीके से रखें।

कोनमारी टी-शर्ट फोल्ड करने का तरीका

टी-शर्ट को सबसे पहले बेड या टेबल पर सीधा बिछा लें। फिर हाथों से इसकी सिलवटों को सही कर लें।
अब टी शर्ट के दाएं और बाएं हिस्से को अंदर की तरफ थोड़ा-थोड़ा मोड़ें।
अब बाजू वाले हिस्से को बाहर की ओर फ्लैट करें।
टी-शर्ट के निचले हिस्से को उठाकर ऊपर की ओर कॉलर की तरफ आधा मोड़ें।
फिर दो-तीन बार इसको छोटा-छोटा और मोड़ लें, जिससे कि यह सीधी खड़ी हो सके।

अपनाएं रोलिंग तकनीक

अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं या फिर ड्रॉअर में टी-शर्ट को सेट करना चाहती हैं। तो उनको वैसे ही फोल्ड करें जैसा कि ऊपर बताया गया।
फिर टीशर्ट को नीचे से ऊपर की तरफ एक रोल में लपेटें।
रोल को ज्यादा टाइट लपेटने से बचना चाहिए। इसको थोड़ा सामान्य ही रखें, जिससे कि कपड़े पर किसी तरह का खिंचाव और सिलवट न आए।
अब आसानी से ड्रॉअर या ट्रैवल बैग में रोल की गई टी-शर्ट्स को रख सकती हैं।
ऐसा करने से बैग और अलमारी में एक्स्ट्रा स्पेस निकल आएगा।

जानें कपड़े रखने का सही तरीका

कोनमारी मेथड में कभी भी कपड़ों को एक के ऊपर एक तह करके नहीं रखा जाता है।

इस मेथल में कपड़ों को वर्टिकली फाइल की तरह अरेंज किया जाता है।

वहीं सभी फोल्ड की हुई टीशर्ट्स को ड्रॉअर में फाइल्स या बुक की तरह खड़ा करके रखा जाता है। जिससे कि एक ही नजर में आपकी सारी टी-शर्ट्स दिखें।