जानिए खाने से लेकर मेकअप तक माइक्रोवेव के चौकाने वाले इस्तेमाल

By Ek Baat Bata | Jul 31, 2020

आज हम आपको बताएंगे आप किस तरह से अपने घर में माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते है। आपने कभी नहीं सोचा होगा कि आप इन अनोखे तरीके से भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर अपने रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान कर सकते है। यह सोचते हैं कि माइक्रोवेव केवल खाना गर्म करनेप पॉपकॉर्न बनाने के काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबके अलावा बेस्ट माइक्रोवेव आपके बहुत ज्यादा काम आता है। चलिए जानते हैं कि आप घर पर रहते किस तरह से माइक्रोवेव का अलग अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और क्या अनोखी चीजें उसके द्वारा बना सकते हैं।

फल और सब्जी चिप्स बनाना:

माइक्रोवेव की मदद से आप घर पर ही चिप्स बना सकते हैं। अपने पसंदीदा फल या सब्ज़ी को चुनकर आप चिप्स बना सकते हैं। सबसे पहले आप अपने फल या सब्जी को पतले पतले स्लाइस में काट लें। फिर फल या सब्ज़ी में कटे हुए स्लाइस को अच्छी तरह से पेपर तौलिये की एक शीट पर फैलाएं और 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। 2 मिनट तक माइक्रोपेट में स्लाइस रखने के बाद भी अगर वह खस्ता नहीं हुए हैं। तो उन्हें पलट कर अगले 1 मिनट तक अच्छी तरह से खस्ता होने के लिए रख दें। आप अनानास, सेब, केला, नारियल, तोरी, आलू, शकरकंद, गाजर, मैनियोक और अन्य सब्ज़ियों के इस्तेमाल से माइक्रोवेव में चिप्स बना सकते हैं।

सभी नींबू के रस का आनंद लें:

यदि आप नींबू को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और अपने हर खाने में नींबू का इस्तेमाल करना कभी नहीं भूलते तो आप माइक्रोवेव से नींबू के रस को और बढ़ा सकते हैं। नींबू को काटने से पहले उसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखते है। यदि आप ऐसा करेंगे तो आप नींबू काटकर अपने किसी खाने में डालेंगे तो उसके अंदर पहले से ज्यादा रस की मात्रा मिलेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कलियाँ छाल से निकलती है और उन्हें तोड़ना आसान हो जाता है इसकी वजह से नींबू के अंदर पहले की तुलना में ज्यादा रस निकलता है।

लहसुन का छिलका हटा दें:

जब भी हम लहसुन को छीलते हैं तो उसके छिलके कुछ छिलने के लिए हमें अलग-अलग तरह के प्रयास करने पड़ते हैं। कभी-कभी छिलके हमारे नाखूनों में लग जाते हैं या उसके अंदर चले जाते हैं जोकि हमारे लिए काफी परेशानी का सबक बन जाता है। ऐसे में आप मिक्रोववव की मदद से लहसुन को छीलना आसान बना सकते हैं। लहसुन की लौंग को माइक्रोवेव में रखें और 8 से 15 सेकंड के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें के लहसुन की कलियां जल ना जाए। उसके बाद जब आप लहसुन की कलियों को बाहर निकालकर उन्हें छीनने का प्रयास करेंगे। तो वह अपने आप ही कली पर से उतर जाएंगे।

प्याज काटते समय रोना कम करें:

प्याज हमारे सब्जियों का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है, इसे खाना हर कोई बहुत ही ज्यादा पसंद करता है, कोई भी सब्जी या कोई भी पकवान प्याज के बिना अधूरा रहता हैं। यह खाने में तो बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसे काटने में अच्छे अच्छों के छक्के छूट जाते हैं क्योंकि प्याज काटते समय आंखों से बहुत ही ज्यादा आंसू आते हैं क्योंकि यह आंखों में बहुत बुरी तरह लगती है। ऐसे में आप माइक्रोवेव के इस्तेमाल से प्याज काटने के तरीके थोड़ा आसान बना सकते हैं साथ में प्याज के कारण आ रहे आंसुओं को कि आप रोक सकते है। सबसे पहले प्याज के सिरों को काटे और माइक्रोवेव में रख दें। साथ ही माइक्रोवेव का टेंपरेचर फुल कर दें और 30 सेकंड तक प्याज को माइक्रोवेव के अंदर रखा छोड़ दें। इस तरह से माइक्रोवेव में प्याज को रखने से आपको आंखों की जलन वाली परेशानी से आपको छुटकारा मिल जाएगा और आप आसानी से प्याज का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सूखे हुए काजल को दोबारा बनाएं:

जैसा कि सभी जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप करना और सुंदर लगना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। वह कुछ लगाएं या ना लगाएं लेकिन उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में मेकअप करने के लिए काजल बहुत ही सादा महत्वपूर्ण होता है। वह जल्दी बाजी में अपने चेहरे पर कुछ लगाएं या ना लगाएं लेकिन काजल लगाना कभी नहीं भूलती। हालांकि काजल की एक अपनी खासियत है कि वह आंखों की और चेहरे की रौनक बढ़ा देता है। यदि आपका काजल सूख गया है और अब आपको लगता है, कि यह आप के इस्तेमाल में नहीं आ पाएगा। तो ऐसा बिल्कुल भी मत सोचिए, जी हां माइक्रोवेव के इस्तेमाल से आप काजल को दोबारा तैयार कर सकती हैं और उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यदि आप का काजल सूख गया है। तो आप उसे माइक्रोवेव के अंदर 30 से 40 सेकंड के लिए रख दें। ऐसा करने से वह दोबारा इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा और आप उसको फिर से इस्तेमाल कर सकेंगी।