व्रत रखने से पहले जान लें यह बातें, भूलकर भी ना खाएं यह चीज़ें

By Ek Baat Bata | Jul 23, 2021

हिंदू धर्म में उपवास रखने का विशेष महत्व है। प्राचीन काल से लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए उपवास करते आए हैं। हमारे धर्म में शिवरात्रि, एकादशी, प्रदोष, नवरात्रि जैसे कई पर्वों पर उपवास रखने की परंपरा है। जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस पवित्र माह में सोमवार के दिन व्रत रखने का विशेष है महत्त्व है। माना जाता है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। हालाँकि, व्रत रखते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि व्रत के दौरान नियमों का पालन ना किया जाए तो व्रत अधूरा माना जाता है और इसका फल भी नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत में कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि व्रत में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए  -