Monsoon Cleaning Tips: मानसून में कमरे के Sticky Floors को चमकाने के लिए कारगर हैं ये Simple Hacks और उपाय

By Ek Baat Bata | Aug 29, 2026

बारिश का मौसम आते ही घर में नमी बढ़ने लगती है। खासतौर पर इसका असर कमरे की फर्श पर दिखता है। धूल और नमी की वजह से फर्श चिपचिपा महसूस होने लगता है। कई बार सामान्य पोछा लगाने के बाद भी फर्श की चिकनाहट पूरी तरह से दूर नहीं होती है। इसलिए सही तरीके से सफाई करना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बारिश के मौसम में फर्श को सूखा, साफ और चमकदार रख सकती हैं।

फर्श को चमकाएं

चिपचिपे फर्श को साफ करने से फर्श की धूल, मिट्टी और छोटे कणों को अच्छे से साफ करें। इसके लिए झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का यूज कर सकते हैं। अगर फर्श पर पहले से पानी है, तो इसको सूखे कपड़े या मॉप से साफ कर लें। धूल और पानी एक साथ मिलकर फर्श पर गंदगी की परत बना लेते हैं। इसलिए हमेशा सफाई की शुरूआत सूखी गंदगी को हटाने से बेहतर होता है।

गुनगुने पानी से पोछा लगाएं

फर्श की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए गुनगुने पानी का यूज करना चाहिए। एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और फर्श को साफ करने वाला इसमें माइल्ड क्लीनर मिलाएं। अब मॉप अच्छे से निचोड़कर फर्श पर लगाएं। ज्यादा पानी का यूज करने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में फर्श देर से सूखता है और नमी ज्यादा होने से समस्या बढ़ सकती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर फर्श पर किसी जगह पर चिकनाहट या गंदगी ज्यादा है, तो सफाई के लिए बेकिंग सोडा का हल्का घोल का यूज करें। फर्श पर किसी भी घरेलू मिश्रण को लगाने से पहले फर्श के छोटे और कम दिखने वाले हिस्से पर टेस्ट करें। सफाई के लिए हमेशा फर्श के प्रकार के हिसाब का क्लीनर चुनना चाहिए।

कमरे में वेंटिलेशन रखें

बारिश के मौसम में कमरे को पूरी तरह से बंद रखने से कमरे में नमी बढ़ सकती है। पंखे का इस्तेमाल भी कमरे की फर्श और नमी को कम करने में मदद करता है। अगर घर में लगातार सीलन, फर्श पर फफूंद या पानी जमा होने की समस्या बनी रहती है, तो सिर्फ सफाई पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। नमी के स्त्रोत की पहचान करें और इसका समाधान करें।