बर्थडे पार्टी पर डेकोरेशन के लिए अपनाएं ये आसान DIY टिप्स

By Ek Baat Bata | Mar 19, 2021

आजकल बर्थडे पर हाउस पार्टी करने का ट्रेंड है। जहाँ पहले लोग बर्थडे पर पार्टी करने बाहर रेस्टोरेंट जाते हैं, वहीं अब लोग अपने घर में ही पार्टी ऑर्गनाइज़ करते हैं। अगर आप भी घर पर बर्थडे पार्टी करने के लिए डेकोरेशन आईडिया ढूंढ रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको बरते पार्टी के लिए घर सजाने की आसान टिप्स बताने जा रहे हैं -        

पार्टी के लिए चुनें कोई थीम
अगर आप बर्थडे पार्टी पर अपने घर को खूबसूरत और खास लुक देना चाहते हैं तो पार्टी के लिए कोई थीम चुनें। आप चाहें तो अपनी पार्टी के लिए ट्रेडिशनल, बॉलीवुड या अन्य किसी थीम का चुनाव कर सकते हैं। अपने घर को सजाने के लिए थीम के हिसाब चीज़ों का इस्तेमाल करें। जैसे बॉलीवुड थीम के लिए आपसिनेमा से जुड़ी चीज़ों से घर को सजा सकते हैं और बॉलीवुड फिल्मों जैसे कपड़े पहन सकते हैं।  

चार्ट पेपर से बनाएँ 'हैपी बर्थडे' बैनर 
आप पेपर को काट कर बर्थडे बैनर बना सकते हैं। इसके लिए आप कलरफुल चार्ट पेपर को चौकोर या किसी भी आकर में काट लें। इसके बाद चमकीली स्पार्कल शीट से 'हैप्पी बर्थडे' लिखकर काट लें। अब चार्ट पेपर की अलग-अलग कटिंग पर इसे गोंद की मदद से चिपकाएं। इसके बाद चार्ट पेपर कटिंग पर पंचिंग मशीन से छेद करें। इसमें धागा या ऊन डालकर दीवार पर टेप की मदद से चिपकाएं।  

लाइट्स से सजाएं घर
आप बर्थडे पार्टी के लिए अपने घर को लाइट्स से सजाएं। आजकल बाज़ार में तरह-तरह की फैंसी लाइट्स उपलब्ध हैं। आप बर्थडे बैनर के चारों तरफ फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा आप पार्टी वाले कमरे को डिस्को लाइट्स, बल्ब या छोटी-छोटी रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने कमरे को अलग लुक देने के लिए डिम लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैलून 
आप बर्थडे पर डेकोरेशन के लिए नॉर्मल बर्थडे बैलून की जगह ग्लिटरी बैलून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बैलून में हवा भरें और इसके निचले हिस्से पर ग्लू लगाएं। इसके बाद इस हिस्से को किसी प्लेट में रखे स्पार्कल पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धागे या टेप की मदद से दीवार पर लगाएं। 

ग्लास लैंप 
आप चाहे तो बर्थडे पार्टी पर सजावट के लिए ग्लास लैम्प का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए ग्लास लैंप के अंदर स्पार्कल डालें और कैंडल लगाएं। इसे आप कमरे के कोनों पर या टेबल पर रख सकते हैं।