Pregnant Hone Ke Lakshan: First Trimester के ये Early Signs देते हैं प्रेग्नेंसी का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

By Ek Baat Bata | Mar 07, 2026

आप मां बनने वाली हैं या नहीं, इसे प्रेग्नेंसी टेस्ट के जरिए कंफर्म किया जा सकता है। लेकिन महिला प्रेग्नेंसी टेस्ट तब करती हैं, जब उनको शरीर पर कुछ संकेत दिखने लगते हैं, जिससे यह लगता है कि वह मां बनने वाली हैं। या फिर उनको डिफरेंट महसूस होने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंट हो जाने पर शरीर में कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं। जिनको देखकर आप यह अंदाजा लगा सकती हैं कि शायद आप प्रेग्नेंट हैं।

प्रेग्नेंसी के संकेत


पीरियड्स मिस होना

बता दें कि पीरियड का मिस होना प्रेग्नेंसी का सबसे कॉमन और बड़ा साइन है। प्रेग्नेंसी के बाद शरीर ऐसे हार्मोन प्रोड्यूस करने लगता है, जो ओव्यूलेशन और गर्भाशय की अंदरूनी लाइनिंग को झड़ने से रोकते हैं। जिस कारण पीरियड आना रुक जाता है। हालांकि पीरियड न आना हमेशा प्रेग्नेंसी का साइन नहीं होता है। ऐसा हार्मोन इंबैलेंस की वजह से भी हो सकता है। लेकिन अगर आपने अनप्रोटेक्डेट सेक्स किया है, इसके बाद पीरियड नहीं आते हैं, आप टेस्ट करके कंफर्म कर सकती हैं कि प्रेग्नेंसी है या नहीं।

थकान महसूस होना

अगर आपको हर समय शरीर में थकान महसूस होती है। तो यह भी प्रेग्नेंसी का साइन हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर समय शरीर थका-थका लगता है। ऐसा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के हाई लेवल्स की वजह से होता है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ऐसा महसूस होना आम बात है।

बार-बार पेशाब महसूस होना

अगर पीरियड मिस होने से पहले आपको बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत पड़ सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी में ब्लड की सप्लाई बढ़ जाती है। जिससे किडनी ब्लड को फिल्टर करती है और अतिरिक्त वेस्ट पदार्थ शरीर से निकालती है। यह वेस्ट पदार्थ पेशाब को बढ़ाते हैं, जिससे आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।

सुबह और शाम बीमार महसूस होना 

प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह और शाम के समय महिला खुद को बीमार महसूस करने लगती है। जी मितलाता है और उल्टी आती है। लेकिन ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता है। ऐसा शरीर में पानी की कमी के कारण भी हो सकता है।

स्तनों में सूजन आना

पीरियड्स से पहले जिस तरह से स्तन सूजे हुए महसूस होते हैं और इनमें दर्द होता है। ठीक ऐसा प्रेग्नेंसी के समय भी हो सकता है।

प्रेग्नेंसी के लक्षण

प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख लग सकती है। महिला का मीठा या चटपटा खाने का मन हो सकता है
इस दौरान हल्की ब्लड की स्पॉटिंग हो सकती है।
सिर दर्द और चक्कर महसूस होता है।
मूड स्विंग्स होते हैं और कई बार यह डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसा भी लग सकता है।
पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है।
मुंह में मटैकिल सा टेस्ट महसूस हो सकता है।
एक्ने की समस्या होती है और स्किन का रंग बदलने लगता है।
पेट का फूलना शुरू हो जाता है।

कब दिखते हैं प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण

गर्भधारण के कुछ समय बाद से ही इसके लक्षण साफतौर पर नजर आने लगते हैं। कुछ महिलाओं को कुछ सप्ताह में लक्षण दिखने लगते हैं। आमतौर पर 6 से 12 दिनों के अंदर लक्षण नजर आने लगते हैं।