By Ek Baat Bata | Nov 23, 2026
फेस्टिव सीजन में हर दिन हैवी मेकअप, बैक-टू-बैक पार्टियां, देर रात तक जागना बहुत आम बात है। इस दौरान फेस्टिवल्स को एंजॉय करना जितना ज्यादा मजेदार होता है। उतना ही यह हमारी त्वचा के लिए थकाऊ होता है। लगातार भागदौड़ और हैवी मेकअप के कारण स्किन ड्राई लगने लगती है, पिंपल्स या ब्रेकआउट्स की परेशानी शुरू होने के साथ चेहरे की चमक गायब हो जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप हैवी मेकअप के बाद भी चेहरे पर ग्लो बनाए रख सकती हैं।
चेहर का नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए सही तरीके से स्किन केयर करना जरूरी होता है। फेस्टिव सीजन की भागदौड़ में कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को डैमेज होने से बचा सकती हैं और चेहरे का ग्लो बनाए रख सकती हैं। इसके लिए पर्याप्त पानी पीना, अच्छी और गहरी नींद लेना और ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना आदि।
अक्सर पार्टियों के चक्कर में नींद नहीं पूरी हो पाती है। महिलाएं देर रात तक जागती हैं और ऐसे में कोशिश करें कि अच्छी नींद लेनी चाहिए। दिनभर खूब पानी पिएं, जिससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे और सनस्क्रीन लगाना न भूलें। बिजी रूटीन में कई बार हम बेसिक बातें भूल जाते हैं, लेकिन त्वचा को हेल्दी रखने के लिए यह चीजें बेहद जरूरी होती हैं। सनस्क्रीन दिन में 3 से 4 बार लगाना चाहिए। खासकर तब जब आपको देर तक बाहर रहना हो।
फेस्टिव सीजन में भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अचानक से नए प्रोडक्ट के इस्तेमाल से फेस पर पिंपल्स या रिएक्शन हो जाता है। जिससे आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए सिर्फ उन चीजों का इस्तेमाल करनें, जो आपकी त्वचा को सूट करता हो।
फेस्टिव सीजन में सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग देर रात पार्टी से आने के बाद आलस में बिना मेकअप रिमूव करे ही सो जाती हैं। ऐसा करने से मेकअप, पसीना और ऑयल पोर्स में जमा हो जाते हैं। जिस कारण पिंपल्स आने लगते हैं। इसलिए सोने से पहले फेसवॉश या क्लींजर से फेस को साफ करना चाहिए और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।
हैवी मेकअप करने से ठीक पहले अच्छा प्राइमर जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा और मेकअप के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है।
हर 2 से 3 दिन में मेकअप टूल्स को साफ जरूर करें।
पार्टी में अगर फेस पर ऑयल या पसीना आए, तो बार-बार पाउडर लगाने की जगह ब्लॉटिंग पेपर से एक्स्ट्रा ऑयल सुखा लें।
लगातार हैवी या मैट लिपस्टिक लगाने से होंठ फटने लगते हैं। इसलिए मेकअप करने से पहले और सोने से पहले लिप बाम या नारियल तेल लगाना न भूलें।