Parenting Tips: Parents बच्चों पर न बनाएं पढ़ाई का दबाव, Friendly व्यवहार से निखरेगा उनका व्यक्तित्व

By Ek Baat Bata | Nov 20, 2026

बच्चे छोटे पौधे की तरह होते हैं, जिनको अगर सही परवरिश नहीं मिलती है तो वह मुरझा जाते हैं। जब बच्चों की छोटी-छोटी बातों में समझदारी दिखने लगती है, तो पता नहीं चलता है कि वह कब बड़े हो गए हैं। कई बार पेरेंट्स अपनी जिम्मेदारियों में इतना उलझ जाते हैं कि वह बच्चों के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते हैं। जिसकी जरूरत उनको बचपन में होती है। हालांकि कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है।

बच्चे अपने माता-पिता का आइना होते हैं। बच्चों की अच्छी परवरिश हमारी पेरेंटिंग को दर्शाती है। फिर चाहे गरीब हो अमीर हो या फिर मिडिल क्लास सबको अपने बच्चे की जिंदगी को संवारने का कर्तव्य होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं, तो आपको पेरेंटिंग के कुछ नियमों को फॉलो करना चाहिए।

बच्चों से जाहिर करें प्यार

वैसे तो सभी माता-पिता अपने बच्चों से प्यार करते हैं। लेकिन जब पेरेंट्स बच्चे को इसका एहसास कराते हैं, तो बच्चे के शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम के हार्मोन का स्राव होता है। इससे बच्चे का दिमाग शांत होता है। इससे बच्चे को आपके पास होने का एहसास होता है और वह बिना किसी डर और परेशानी के आगे बढ़ते हैं।

बच्चों से रहें फ्रेंडली रहें

वैसे तो यह सभी जानते हैं कि हमें बच्चों के साथ बातचीत करना चाहिए। लेकिन उनकी परेशानियों के हिसाब से बात करना आपकी अच्छी पेरेंटिंग को दिखाता है। बच्चों से हमेशा उनकी परेशानी को सुनें और उसका सॉल्यूशन निकालकर सुझाव दें। हर तरह की बातों पर बच्चे से खुलकर चर्चा करें।

अपने होने का एहसास जताएं

पेरेंट्स को हर परिस्थिति में अपने बच्चों को अपनी उपस्थिति जताना जरूरी है। उनको यह एहसास दिलाना चाहिए कि उनकी जरूरत के समय आप हमेशा उनके साथ हैं।

पेरेंट्स होने का अधिकार

भले ही आप बच्चों के माता-पिता हैं, लेकिन इसका एहसास आप दबाव डालकर न जताएं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो वह आपसे खुलकर अपनी बात नहीं कर सकेंगे।

बच्चों से न करें मारपीट

आपका बच्चा सबसे अच्छा बने, इसके लिए बच्चे को कभी मारपीट कर उसे कोई चीज नहीं सिखानी चाहिए। पढ़ाई या किसी भी कॉम्पिटिशन के लिए बच्चे को फोर्स न करें। साथ ही उनको किसी भी चीज के बारे में प्यार से समझाना चाहिए।

अपना लक्ष्य बनाएं

बच्चों की अच्छी परवरिक के लिए पेरेंट्स उनके भविष्य को लेकर लक्ष्य निर्धारित करें। इससे बच्चे के अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण में मदद मिलेगी।

बच्चों के लिए प्रेरणा बनें

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक अच्छा इंसान बने, तो सबसे पहले खुद को एक अच्छा इंसान बनाएं। इससे बच्चा आपको उदाहरण के तौर पर देखेगा और आपकी तरह बनने की कोशिश करेगा।