इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से मिलती है दौलत, भूलकर भी इस दिशा में न खाएं खाना

By Ek Baat Bata | Feb 08, 2021

वास्तुशास्त्र में स्थान और दिशा का बहुत महत्व है। हम किस दिशा में सोते हैं, खाते हैं और अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी के काम करते हैं, इसका हमारे भाग्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा में काम किए जाएं तो शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, अगर सही काम भी गलत दिशा में किया जाए तो काम बिगड़ जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम जिस दिशा में भोजन करते हैं उसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अक्सर ऐसा होता है कि अच्छा और पौष्टिक खाना खाने के बाद भी तमाम बीमारियाँ हमें घेरे रहती हैं। कई बार ऐसा वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम किस दिशा में मुंह करके खाना खा रहे हैं इसका असर हमारे स्वास्थ्य, सुख-संपत्ति और भाग्य पर पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा में भोजन करने से क्या फायदा या नुकसान होता है - 
 
पूर्व दिशा 
पूर्व दिशा की ओर मुँह करके भोजन करने से बीमारी दूर होती है। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, भोजन जल्दी पचता है और रक्त संचार सही रहता है। पूर्व दिशा में मुंह करके भोजन करने से माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में समृद्धि आती है। 
 
उत्तर दिशा 
उत्तर दिशा में मुंह करके भोजन करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से विद्या धन बढ़ता है। इस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सकारात्मकता आती है जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। 
 
पश्चिम दिशा 
पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना खाने से व्यापार में लाभ होता है। इसके साथ ही पश्चिम दिशा में मुंह करके भोजन करना नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है। पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना खाने से दिमाग भी तेज़ होता है। 
 
दक्षिण दिशा 
कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए। दक्षिण दिशा को मर्त और पूर्वजों की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने का मतलब बीमारियों को न्योता देना है। जो लोग दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना खाते हैं उनकी अकाल मृत्यु प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।