खाने में हरे धनिया का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग व्यंजन के ऊपर हरे धनिए को गार्निश करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं। रोजाना मार्केट से फ्रेश हरा धनिया लगभग हर घर में आता है। लेकिन हर बार फ्रेश धनिया मिलना मुश्किल होता है और इसमें कई तरह की मिलावट होने लगी है। बेहतर होगा कि आप अपने घर की बालकनी में धनिए का पौधा लगाएं। इसको घर पर लगाना बेहद आसान है।
गर्मियों में इसकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि तेज धूप के कारण धनिया के पत्ते सूखने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसके पौधे की कैसे देखभाल करें, जिससे हर रोज फ्रेश धनिया इस्तेमाल के लिए मिले।
हरा धनिया के पौधे की ऐसे करें देखभाल
सही जगह सेलेक्ट करें
धनिया के पौधे को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर सुबह के समय उसको हल्की धूप मिल सके। दोपहर की तेज धूप से बचाव हो सके। क्योंकि ज्यादा तेज धूप पौधे को जला सकती हैं।
मिट्टी का सही मिश्रण है जरूरी
पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी का ड्रेनेज सही होना चाहिए। कंपोस्ट, रेत, गार्डन सॉइल या कोकोपीट आदि इसमें पानी नहीं जमा होगा और जड़े स्वस्थ रहेंगी।
नियमित सिंचाई
गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए रोजाना मिट्टी की सिंचाई करना चाहिए। ज्यादा पानी भी नहीं डालना चाहिए, क्योंकि यह पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए मिट्टी को नम रखें, गीला नहीं।
मल्चिंग करें
गमले की मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते या घास डाल दें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है। नमी होने से पौधा गर्मी से बचा रहता है।
बीज सही दूरी पर लगाएं
धनिया के बीच बहुत ज्यादा पास-पास नहीं लगाना चाहिए। सही दूरी रखने से पौधे को फैलने की जगह मिलती है और इसकी ग्रोथ भी अच्छी होती है।
पानी दें
पौधों में सही समय पर पानी देना बहुत जरूरी होता है। वहीं अगर आप पौधों को कभी-कभी पानी देते हैं, तो पौधे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है।
धूप से बचाएं
पौधों को धूप से बचाकर रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो धनिया के पत्ते बहुत जल्दी सूख जाएंगे।