आँखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस तरह लगाएं मस्कारा, मिलेगा परफेक्ट लुक

By Ek Baat Bata | Jan 22, 2022

आई लैशेज पर मस्करा लगाने से आंखों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। लेकिन अगर मस्कारा ठीक से ना लगाया गया हो तो यह आपके पूरे चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकता है। अगर मस्कारा लगाने में थोड़ी सी चूक हो जाए तो इससे आंखों के आसपास का हिस्सा काला हो जाता है जिससे चेहरा अजीब दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप मस्कारे को ठीक से लगाएं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मस्कारा कैसे लगाएं और आंखों पर मुस्कारा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें -

मस्कारा हमेशा अपनी आई लैशेज के अनुसार ही चुनें। अगर आपकी पलकें छोटी हैं तो ऐसा मस्कारा लें जिसमें एसेंशियल ऑयल हो। वहीं, अगर आपकी आई लैशेज घनी हैं तो वॉल्यूम मस्कारा चुनें।
 
मस्कारा लगाने से पहले अपनी आई लैशेज को कर्ल करें। इसके लिए किसी अच्छे लैश कर्लर का इस्तेमाल करें। लैश कर्लर को ऊपरी आईलैश के नीचे रखकर कुछ सेकंड के लिए दबाएं।

मस्कारा लगाने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों पर हल्का सा मॉइस्चराइजर या प्राइमर लगाएं। इसके बाद अपनी ड्रेस से मिलता-जुलता आई शैडो लगाएं। इसके बाद आंखों पर आई लाइनर लगाएं। अब मस्कारा ब्रश से ऊपरी आई लैश पर मस्कारा लगाएं। इसके बाद नीचे आई लैश पर भी मस्कारा लगाएं। अगर आपके मस्कारा ब्रश पर ज्यादा मस्कारा आ जाए तो इसे मस्कारा बॉटल के ऊपरी भाग पर निकाल दें।

आजकल मार्केट में कई वैरायटी के मसकारे उपलब्ध हैं। अगर आप ब्लैक या ब्राउन मस्कारा नहीं लगाना चाहती हैं तो किसी और कलर का मस्कारा ट्राई कर सकती हैं।
 
 अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड या बड़ी दिखाना चाहती हैं तो मस्कारे को आंखों के भीतरी किनारों पर भी लगाएँ।

अगर आप अपनी आई लैशेज को लंबा दिखाना चाहती हैं तो मस्कारा लगाने से पहले अपनी लैशेज़ पर बेबी पाउडर लगाएं। इसके बाद मस्कारे का एक कोट लगाएं। जब मस्कारा सूख जाए तो फिर पाउडर का एक कोट लगाएं। इससे आपकी आई लैशेज़ लंबी और घनी दिखेंगी।