लॉकडाउन में पार्लर बन्द हैं तो ये रहे ब्यूटी टिप्स जो देंगे पार्लर जैसी सुन्दरता

By Ek Baat Bata | Mar 28, 2020

पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है। हिंदुस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  इस महामारी से लड़ने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन करना पड़ा। लॉकडाउन के कारण पूरा देश बंद हो गया है जिसके कारण पार्लर भी बंद कर दिए गए हैं।  पार्लर बंद होने के कारण महिलाओं को अपनी स्किन का ध्यान रखने में अपनी ब्यूटी को मेंटेन करने में परेशानी हो रही होगी । तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी ब्यूटी मेंटेन रखने के लिए पार्लर जाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि आप घर पर भी पा सकते हैं, पार्लर जैसा ग्लो। आज हम आपको बताएंगे कुछ खास टिप्स जिससे आप अपने बालों को और अपनी स्किन को अपनी ब्यूटी को मेंटेन कर सकते हैं।

महिलाओं को सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं अपने बाल , तो सबसे पहले बात कर रहे हैं बालों की देखभाल की- बालों को सुंदर और शाइनी बनाने के लिए ऑलिव ऑयल,नारियल तेल या फिर बादाम तेल में से कोई भी एक लें। इसे थोड़ा सा गुनगुना कर लें और बालों की जड़ों में मालिश करें।आधे घंटे तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों में स्टीम दे। स्टीम लेने के लिए गर्म पानी में तौलिया या कोई और कपड़ा भिगोयें, इस गर्म कपड़े को निचोड़ कर बालों में लपेट लें और कुछ समय के लिए रहने दें। इसके बाद नॉर्मल शैंपू से बालों को धो लें।फिर अपने बालों में 1 केला, 2 चम्मच शहद, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और 2 अंडे को अच्छी तरह मिक्स करके हेयर पैक बालों में लगा लें। अगर आप अंडा यूज नहीं करना चाहते हैं, तो नॉर्मल भी यह पैक बालों में लगा सकते हैं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें और आपके बाल एकदम पार्लर में कराये जाने वाले हेयर स्पा की तरह सिल्की और सॉफ्ट हो जाएंगे। 

स्किन केयर-

स्किन के लिए वैसे तो बहुत सारे टिप्स है। पर आज हम बात करेंगे कुछ खास टिप्स की जो अपको पार्लर से बेहतर ग्लो देंगे वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। 

एलोवेरा-

एलोवेरा पुराने टाइम से ही सबसे अच्छी औषधि मानी जाती है। जिसको खाने से रक्त साफ होता है। और स्किन पर लगाने से स्किन साफ होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को साफ करते हैं और डार्क स्पॉट्स हटाते हैं। चेहरे के मुंहासे और डैमेज स्किन को साफ करने के लिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर उसे चेहरे पर और गर्दन पर लगाएं इसके बाद 15 मिनट तक इसे रखें 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें चेहरे पर ग्लो आपको साफ महसूस होगा। 

 दही और बेसन-

दही और बेसन के पैक का इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए इसको बनाने के लिए थोड़ा सा बेसन लें, उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इसका पेस्ट अच्छे से बनाएं, पेस्ट बनाने के बाद अगर आप चाहें तो इसमें हल्का गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इसको चेहरे पर अच्छे से लगाएं 30- 35 मिनट तक रखें सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा एकदम निखरता हुआ महसूस होगा।

 हल्दी और शहद

हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। और शहद एंटी-इंफ्लेमेट्री जो इनके डेड सेल्स को निकालने में मदद करते हैं और स्किन को क्लियर करते हैं। शहद एक फेस मास्क की तरह भी काम करता है और शहद और हल्दी को मिलाकर जो पैक बनता है वह स्किन को ग्लोइंग और क्लियर बनाता है। दो चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी डालकर इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं इसके बाद पूरे चेहरे पर लगाए। आप इसे 30 मिनट तक छोड़ दें। 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें। ग्लो ओर क्लियर स्किन खुद महसूस कर सकते हैं। 

दही-

दही बहुत ही गुणकारी होता है। चाहे इसे खाया जाए या चेहरे पर लगाया जाए। दही लगभग सभी घरों में मिल जाता है। तो हमें अपनी स्किन को साफ करने के लिए बस इतना करना है कि दही को लेकर पूरे चेहरे पर लगा लेना है। इसको 30 मिनट तक रखना है। उसके बाद धो लेना है चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। 

मुल्तानी मिट्टी और दही-

मुल्तानी मिट्टी और दही दोनों  बहुत गुणकारी होते हैं। और चेहरे के लिए दोनों ही बहुत अच्छा काम करते हैं। हमें करना इतना है, कि मुल्तानी मिट्टी के पैक में एक चम्मच हल्दी डाल लेनी है। इसको मिलाकर चेहरे पर लगा ले, कुछ समय बाद इसे धो ले चेहरा एकदम क्लियर और ग्लोइंग हो जाएगा। 

यह थे कुछ ऐसे खास टिप्स, जिससे आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर इनमें से कोई भी टिप्स आप रेगुलर तरीके से यूज करते हैं तो आपको फर्क खुद से महसूस होगा। हम पार्लर में जाते हैं पैसे देते हैं और उसके बाद भी हम अपनी स्किन को अच्छे से मेंटेन नहीं कर पाते। यह कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनसे हम अपने चेहरे को क्लियर कर सकते हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।