हम सभी फ्रेश लुक पाने से लिए फेसवॉश करते हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि चेहरा धोने से बाद तौलिए से पोंछ लो और काम खत्म हो गया। जबकि ऐसा नहीं है। बहुत सारे लोग फेसवॉश के बाद त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं। जबकि चेहरे की सफाई के बाद स्किन केयर के लिए 2 से 3 मिनट का समय देना पड़ता है। इसी दौरान अगर त्वचा को सही केयर और नमी मिल जाए, तो आपकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। लेकिन अगर स्किन को बिना केयर के छोड़ दिया जाए, तो स्किन के ड्राई और जलन आदि होने की समस्या हो सकती है।
तौलिए से न रगड़ें फेस
अक्सर लोग चेहरा धोने के बाद तौलिए से फेस को रगड़ते हैं। लेकिन स्किन के लिए यह अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से आपको जलन हो सकती है और स्किन के ऊपरी लेयर को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है। फेस को सुखाने के लिए मुलायम तौलिए से थपथपाकर धीरे-धीरे पोंछें।
टोनर लगाएं
अगर चेहरा धोने के बाद आपकी त्वचा खिंची-खिंची नजर आ रही है, तो आप हाइड्रेटिंग टोनर लगाएं। आपको ऐसा प्रोडक्ट लेना चाहिए, जिसमें हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या पैंथेनॉल जैसे इंग्रीडिएंट्स हों। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। ध्यान रखें कि ज्यादा अल्कोहल वाले टोनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपकी स्किन इससे ज्यादा ड्राई हो सकती है।
स्किन टोन के हिसाब से चुनें सीरम
जब हम फेस वॉश करते हैं, तो स्किन साफ हो जाती है। इसलिए इस समय अगर आप सीरम लगाती हैं, तो इसका अधिक असर दिख सकता है। लेकिन जब आप सीरम खरीदें, तो स्किन की जरूरत के हिसाब से सीरम चुनना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको हाइड्रेटिंग सीरन लेना चाहिए। वहीं दूसरी स्किन टाइप के लिए अलग-अलग सीरम मिल जाएंगे।
मॉइश्चराइजर लगाना है जरूरी
कई लोगों को लगता है कि टोनर या सीरम लगा लिया है, तो अब उनको मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जबकि ऐसा नहीं है। त्वचा चाहे जैसी भी हो, मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। यह त्वचा में मौजूद नमी को बनाए रखने में सहायता करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो जेल बेस्ट और नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर खरीदना चाहिए। ड्राई स्किन वाले लोग ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, स्क्वालेन या शीया बटर वाला मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
जब भी घर से बाहर जाएं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
दिन में 3-4 बार सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।
रात में फेसवॉश के बाद भी आप इसको अप्लाई कर सकते हैं।
स्किन संबंधी समस्या होने पर एक्सपर्ट से जाकर मिलें।