By Ek Baat Bata | Sep 28, 2026
आजकल सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी मेकअप करते हैं। लेकिन कई बार मेकअप का सही तरीका न पता होने की वजह से स्किन को काफी ज्यादा नुकसान होता है। गलत तरीके से किया गया मेकअप आपकी स्किन को खराब कर सकता है। वहीं सही तरीके से अगर मेकअप नहीं किया जाए, तो चेहरा अजीब सा और बिगड़ा हुआ भी नजर आता है। इसलिए मेकअप कैसे करना चाहिए और इसकी शुरूआत कैसे करनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसी बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इस टिप्स को फॉलो करने परफेक्ट और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं।
मेकअप की शुरूआत करने से पहले 'CTM' स्टेप्स को नहीं भूलना चाहिए। CTM का मतलब है- क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग।
यह सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है। कभी भी पसीने वाले या गंदे फेस पर सीधे मेकअप नहीं लगाना चाहिए। इसलिए पहले फेस क्लीन करें। क्योंकि अगर आप बिना क्लीन किए मेकअप करेंगी, तो आपकी स्किन डैमेज होगी और मेकअप भी खराब दिखेगा।
CTM में टोनिंग का मतलब है कि अपनी स्किन की प्राकृतिक रंगत के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें। अगर स्किन फेयर है, तो ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए। वहीं अगर स्किन टोन डार्क है आपका, तो उस हिसाब से शेड चुनना चाहिए।
CTM का लास्ट स्टेप मॉइश्चराइजिंग है। फेस को साफ और टोन करने के बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करना चाहिए। इसके बाद मेकअप करना शुरू करें। इससे आपकी स्किन सुरक्षित होगी और मेकअप भी लंबे समय तक टिकेगा।
स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक चाहे लड़कियां हों या लड़के, अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा फाउंडेशन लगाते हैं। ऐसा करने से आपका फेस नेचुरल नहीं लगता है, ऐसा लगता है कि ऊपर से कोई हैवी क्रीम लगा दी गई हो। वहीं बाद में जब पसीना आता है, तो यह मेकअप देखने में काफी ज्यादा भद्दा लगता है।
इसलिए हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से सीमित मात्रा में चेहरे पर फाउंडेशन लगाना चाहिए। वहीं एक बात का जरूर ध्यान रखें कि फाउंडेशन सिर्फ फेस पर ही नहीं बल्कि गर्दन और कान पर भी लगाएं। जिससे आपकी स्किन एक जैसी दिखे। वरना सिर्फ फेस पर फाउंडेशन लगाने से सिर्फ चेहरा चमकेगा और कान व गर्दन अलग रंग के दिखेंगे। इसलिए कान, फेस और गर्दन पर एक समान फाउंडेशन लगाना चाहिए, जिससे कि आपको नेचुरल लुक मिल सके।