गर्मियों का मौसम हमारी त्वचा के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। पसीना, गर्मी, तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा में जलन, रेडनेस और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। कई बार त्वचा बेजान, टाइट और ज्यादा रिएक्टिव महसूस होती है। इसको सन स्ट्रेस कहा जाता है और जब सूरज की UV किरणें और बाहरी फैक्टर्स स्किन बैरियर को कमजोर कर देते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि K-Beauty का स्मार्ट और जेंटल तरीका आपकी त्वचा को फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि K-Beauty स्किन को कैसे शांत करता है।
हाइड्रेशन करें
K-Beauty में हैवी क्रीम की जगह हल्की-हल्की लेयर्स में हाइड्रेशन दिया जाता है। जिससे त्वचा ओवरलोड नहीं होती है। Heartleaf, Cica और Hyaluronic Acid जैसे इंग्रीडिएंट्स त्वचा की नमी को लॉक करते हैं। इसको अंदर से प्लंप बनता हैं और इरिटेशन और रेडनेस को कम करते हैं। खास बात यह है कि यह इंग्रीडिएंट्स पोर्स को बंद किए बिना त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है।
स्किन रिपेयरिंग है जरूरी
बार-बार स्क्रब या एक्सफोलिएशन करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है। K-Beauty का फोकस त्वचा को हील और रिपेयर करने पर होता है। स्क्रब में मौजूद कुछ इंग्रीडिएंट्स स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूत बनाता है। इससे त्वचा पॉल्यूशन और धूप जैसी बाहरी चीजों से बची रहती है। इससे त्वचा ज्यादा सेंसिटिव होने से बचती है। वहीं धीरे-धीरे अपनी नेचुरल हेल्थ वापस पा लेती है।
लाइटवेट लेयर्स लगाएं
समर में हैवी क्रीम लगाने से त्वचा चिपचिपी महसूस होती है और पोर्स क्लॉग हो सकते है। इसमें टोनर, एसेंस, सीरम और जेल बेस्ड मॉइस्चाइजर जैसी लाइटवेट लेयर्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रोडक्ट्स जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है और त्वचा फ्रेश और कूल बनाए रखते हैं।
सनस्क्रीन
K-Beauty में सनस्क्रीन को कभी छोड़ा नहीं जाता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को UV डैमेज से बचाता है, बल्कि टैनिंग, झाइयों और एजिंग के साइन को कम करता है। K-Beauty सनस्क्रीन हल्के, नॉन स्टिकी और आसानी से री अप्लाई किया जा सकता है, जिससे त्वचा पर हैवीनेस महसूस नहीं होता है।
सूदिंग इंग्रीडिएंट्स
कोरियन स्किन केयर सुकून देने वाले इंग्रीडिएंट्स के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद कुछ चीजें सूजन और रेडनेस को कम करती हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जो त्वचा को शांत करता है और एलोवेरा फौरन हाइड्रेशन और ठंडक देता है।
गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेशन, स्किन को केयर और सूदिंग इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। ज्यादा ट्रीटमेंट करने की बजाय त्वचा को शांत और रिपेयर करता है। K-Beauty का जेंटल रूटीन अपनाकर अपनी त्वचा को पूरी गर्मी ग्लोइंग और हेल्दी रख सकती हैं।