सफेद बालों से हैं परेशान तो जानिए महंदी लगाने के आसान टिप्स

By Ek Baat Bata | Jul 15, 2020

सफेद बाल खासकर एक बहुत बड़ी परेशानी है आप कितने भी अच्छे से तैयार हो जाए पर अगर अच्छा हेयर स्टाइल नहीं होगा तो आप सुंदर नहीं दिख सकते। इसलिए सफेद बाल छुपाने के लिए लोग बहुत से तरीके आजमाते हैं, जिनमें से एक तरीका है बालों में मेहंदी लगाना मेहंदी लगाने से बाल सुंदर भी बनते हैं और सफेद बाल भी नहीं दिखते तो आज हम आपको बताने वाले हैं, बालों में मेहंदी लगाने के कुछ आसान टिप्स।

मेहंदी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे सही तरीके से लगाकर सफेद बालों को बेहद आसानी से कलर किया जा सकता है।

बालों को कलर करने के लिए ज्यादातर लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। सफेद बालों को को कलर करने के लिए अगर केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करना आपको पसन्द नही हैं तो मेहंदी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इससे बाल कलर तो होते ही हैं साथ ही ये लंबे और घने भी होते हैं।
 
मेहंदी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करते हैं। इसे अच्छे और बेहतर तरीके से लगाकर सफेद बालों को आसानी से कलर किया जा सकता है। इन कुछ स्टेप्स को फॉलो करते हुए मेहंदी लगाई जा सकती है।  

1. चाय पत्ती को उबालकर : मेहंदी लगाने से पहले इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बनाने के लिए चाय पत्ती को पानी में उबालें फिर उस पानी से मेहंदी पेस्ट बनाएं।

2. मेहंदी पेस्ट बनाएं : मेहंदी पेस्ट बनाने के लिए इसे 8 घंटे पहले पानी में घोलकर रातभर के लिए रख दें। अब मेहंदी में चाय पत्ती का पानी और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। आप इस पेस्ट में आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं।

3. मेहंदी पेस्ट लगाएं : सबसे पहले सफेद बालों पर पार्टिशन करके मेहंदी लगाएं। आप बाकी बालों की चोटी भी बना सकते हैं। अगर आप अंगुलियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो ब्रश की मदद से लगा सकते हैं।

4. सूखने तक इंतजार करें : मेहंदी पेस्ट लगाने के बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें। इस समय में आप बालों को शावर कैप से ढककर रख सकते हैं।

5. बालों को धोएं : 30 मिनट के बाद आप बालों को धो सकते हैं। बालों को धोते समय ध्यान रखें कि बालों से सारी मेहंदी निकल जाए। इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन बालों से पूरी मेहंदी को निकलने दें। बालों में शाइन लाने के लिए बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाएं।