By Ek Baat Bata | Sep 15, 2026
बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रही दिशा सालियान मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, CBI ने दिशा केस को लेकर FIR दर्ज की है। इस FIR में कई पुराने नाम सामने आए हैं। जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में दिशा सालियान मामले में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी सामने आया है। जिसके बाद काफी ज्यादा मामले की चर्चा हो रही है।
वहीं दिशा सालियान मामले को लेकर अब अभिनेता सूरज पंचालो ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर बात की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं सूरज पंचोली ने दिशा सालियान केस को लेकर क्या कुछ कहा है।
हाल ही में सीबीआई ने दिशा सालियान के केस में FIR दर्ज की है। दिशा केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अभिनेता ने यह साफ किया है कि वह दिशा से कभी मिले ही नहीं थे और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से अलग-अग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में दिशा की मौत मामले में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। जबकि वह कभी भी अपने जीवन में दिशा और नेता आदित्य ठाकरे से मिले ही नहीं है। अभिनेता ने कहा कि उनका नाम ऐसी चीजों में घसीटना सही नहीं है और यह काफी परेशान करने वाली चीजें हैं। इन सभी मामले का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।
सूरज पंचोली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वह लंबे समय तक इस मामले पर खामोश रहे, क्योंकि वह हर उस चीज का जवाब नहीं देना चाहते थे। लेकिन अब छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सूरज ने कहा कि किसी भी जांच एजेंसी को लगता है कि उनसे दोबारा पूछताछ करनी है, तो वह कभी भी उनको इसके लिए बुला सकते हैं। वह पूरा सहयोग करेंगे और किसी भी जांच के लिए मौजूद रहेंगे। सूरज पंचोली ने कहा कि वह दिशा की मौत के निष्पछ और गहन जांच में CBI का पूरी तरह से समर्थन भी करते हैं।