Pregnancy में ज्यादा Smartphone का इस्तेमाल बच्चे के व्यवहार को कर सकता है प्रभावित

By Ek Baat Bata | Sep 12, 2026

आज के समय में हर किसी ने मोबाइल को अपना साथी बना लिया है। यही कारण है कि मोबाइल की वजह से लोग खाना तक भूल जाते हैं या फिर छोड़ देते हैं। फोन की लत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने से आंखें कमजोरी होने के साथ-साथ कई अन्य सेहत संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। वैसे तो फोन का अधिक इस्तेमाल करना हर किसी के लिए नुकसानदायक साबित होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा फोन के इस्तेमाल से बच्चे के व्यवहार में समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में फोन के ज्यादा इस्तेमाल से क्या समस्या हो सकती है।

व्यवहार संबंधी हो सकती है परेशानी

एक स्टडी के मुताबिक जो प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा फोन का यूज करती हैं, उनके बच्चे को व्यवहार संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा बच्चा सामान्य बच्चे की तरह नहीं होता है, जोकि एक चिंता का विषय हो सकता है।

यह स्टडी उन महिलाओं पर की गई, जिनके बच्चों की उम्र 7 साल थी। इस दौरान उन महिलाओं को बच्चों की हेल्थ, फोन के यूज और व्यवहार संबंधी प्रश्नों की एक लिस्ट दी गई। महिलाओं को इसके उत्तर देने थे। महिलाओं के जवाब से यह साफ हुआ कि जो महिलाएं डिलीवरी के पहले या बाद में फोन का ज्यादा यूज करती थीं, उनके बच्चों में व्यवहार और हाइपरएक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं थीं।

ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

इस बात के कोई इंकार नहीं कर सकता है कि फोन का इस्तेमाल जरूरी है। लेकिन जो प्रेग्नेंट महिलाएं हैं, उनको फोन का इस्तेमाल सिर्फ उतना ही करना चाहिए, जितना कि जरूरी हो। इसके अलावा ज्यादा समय सोशल मीडिया पर भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज और योग करना चाहिए।