जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जिससे आपकी ख़ूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

By Ek Baat Bata | Mar 03, 2020

कौन नहीं जानता कि लिपस्टिक्स हम महिलाओं का पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट है। चेहरे के सौंदर्य में इससे चार चांद लग जाते हैं। लेकिन बहुतों की समस्या ये है कि लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी नहीं रहती है, या फिर लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय अकसर गलतियां करती हैं। ये ऐसी गलतियां होती है जिससे आपके लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। इस पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट को सही ढंग से आज़माने का तरीक़ा जानने के बाद आप इसे लगाकर और भी ख़ूबसूरत नज़र आ सकती हैं। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है।

होंठों को एक्सफ़ॉलिएट करें: लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को हल्के से स्क्रब करें, ताकि होंठों की डेड सेल्स खत्म हो जाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक को आपके होंठों पर फिसलने और एक समान रंगत देने में आसानी होगी।

लिप बाम का न करें बहुत ज़्यादा इस्तेमाल: होंठों को मॉइस्चराइज़ करना अच्छी बात है, लेकिन लिप बाम का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल लिपस्टिक को आपके होंठों पर टिकने नहीं देगा। इसलिए होंठों पर लिप बाम की पतली परत लगाएं और दस मिनट बाद लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

होंठों को तैयार करें: हममें से कइयों के होंठ पिग्मेंटेड होते हैं और लिपस्टिक का सही शेड हमारे होंठों पर नज़र नहीं आता। इसलिए होंठों पर प्राइमर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। प्राइमर लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखता है और इसे फैलने से भी बचाता है।

होंठों पर भी लिप लाइनर का इस्तेमाल करें: हम सभी जानते हैं कि लिप लाइनर का काम है लिपस्टिक को होंठों के भीतर रखना और उसे फैलने से रोकना। इसके साथ लिप लाइनर को होंठों पर लगाने से ये लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद भी करता हैं।

लिपस्टिक को सेट करने के लिए पाउडर का प्रयोग करें: अक्सर ऐसा होता है कि लिपस्टिक फैल जाती है, क्योंकि वो क्रीमी होती है। तो इसे सही करने के लिए इसे सही तरीक़े से सेट करना जरूरी है। इसके लिए अपने होंठों पर ट्रांस्लुसेंट या लूज़ पाउडर लगाएं। अब इसके ऊपर एक और परत लिपस्टिक की लगाएं और आप तैयार हैं।

दांतों पर लिपस्टिक लगने से बचाएं: दांतों पर लिपस्टिक न लगे इसलिए यह बेहद आसान ट्रिक आज़माएं। लिपस्टिक लगाने के बाद एक उंगली मुंह के अंदर रखकर होंठों को खोलें और बंद करें। ऐसा करने से होंठों पर लगी अतिरिक्त लिपस्टिक आपकी उंगली पर लग जाएगी।

लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें: बहुत समय ऐसा होता है कि स्टिक से लिपस्टिक लगाने पर यह होंठों के किनारों और क्रीज़ को कवर नहीं कर पाती। इसके लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें, इससे होंठ ख़ूबसूरत नज़र आएंगे। ब्रश की मदद से आप किनारों पर भी लिपस्टिक लगा पाएंगी।

लिपस्टिक हटाने के लिएः यदि आपको लिपस्टिक निकालने में दिक़्क़त हो रही हो तो केमिकल मेकअप रिमूवर का इसतेमाल न करें इसके बजाय नारियल तेल का इस्तेमाल करें। केमिकल मेकअप रिमूवर आपके होंठों को शुष्क बना सकते हैं। इसलिए आप नारियल तेल का इसतेमाल करें ये रंग को हटाने के साथ ही आपके होंठों को मॉइस्चराइज़ रखने में भी मदद करता है।