रोजाना ऑफिस में काम करते-करते कई बार लोग बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। फिर कुछ समय बाद वही दोस्ती प्यार में बदल जाती है। आज के समय में कई लोग ऑफिस में अपने पार्टनर से मिलते हैं। लेकिन क्या अपने Co-Worker को डेट करना सही है या नहीं। हालांकि ऑफिस में प्यार होना गलत नहीं है, लेकिन ऐसा करने से पहले इसके नुकसान और फायदों के बारे में समझना जरूरी है।
जानें ऑफिस में डेटिंग के फायदे
ऑफिस में किसी को डेट करने के सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप उस इंसान पहले अच्छे से जानते हैं। रोजाना आप देखते हैं कि वह उनके काम को कितनी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। मुश्किल समय में उनका नेचर कैसा रहता है, वह दूसरों के साथ कैसे पेश आता हैं, कैसे बात करते हैं और अपने काम को कितना महत्व देते हैं। इन बातों से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को समझना आसान हो जाता है।
इसका एक बड़ा फायदा यह भी होता है कि ऑफिस में धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ता है। यहां पर आपको एक-दूसर को अच्छे से समझने और बात करने का पूरा समय मिलता है।
जानें ऑफिस में डेटिंग के नुकसान
ऑफिस में लोगों की संख्या बहुत अधिक नहीं होती है, लेकिन कई बार हमें कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा अच्छा लगने लगता है। लेकिन हो सकता है ऑफिस के बाहर वह आपको उतना खास न लगे। रोजाना साथ रहने के कारण आपको उस इंसान से अट्रैक्शन हो जाती है।
लेकिन इसका बड़ा नुकसान तब हो सकता है, जब रिश्ता किसी कारण से खत्म हो जाता है। इसके बाद उस व्यक्ति के साथ रोजाना काम करना आसान नहीं होता है। क्योंकि दोनों ही असहज फील कर सकते हैं। कई बार इसका असर ऑफिस के माहौल, काम और करियर पर भी दिखने लगता है।
खुद को सिर्फ ऑफिस तक सीमित न रखें
ऑफिस में किसी को डेट करने के अपने फायदे और नुकसान हो सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अपना समय लोग ऑफिस के लोगों के साथ बिताते हैं। लेकिन अगर आपको सच में यह जानना है कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं। तो आपको अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाना चाहिए। हॉबी ग्रुप, नई क्लास या किसी नई एक्टिविटी से जुड़ें। इससे आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। तो आप सही फैसला ले सकेंगे।