पिता और बेटी का रिश्ता बहुत ज्यादा खास होता है। एक बेटी के जीवन में पिता सिर्फ उनकी देखभाल करने वाले नहीं बल्कि उनके पहले हीरो, दोस्त और सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम होते हैं। बचपन में पिता का समय, प्यार और साथ बेटी की सोच और आत्मविश्वास पर गहरा असर डालता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको हर पिता को अपनी बेटी के साथ अपनाकर रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं।
रोजाना कुछ मिनट साथ वॉक करें
अगर आप भी एक पिता के बेटी हैं, तो रोजाना सिर्फ 5 मिनट निकालकर उसके साथ वॉक जरूर करें। इस दौरान उससे उसके दिन के बारे में पूछें और उसकी बातों को ध्यान से सुनें। जब बच्चे महसूस करते हैं, उनकी बात सुनी जा रही है, तो उनका भरोसा अपने पेरेंट्स पर ज्यादा मजबूत होता है।
बचपन की कहानियां सुनाएं
हर पिता को अपनी बेटी को बचपन के किस्से जरूर सुनानी चाहिए। उसको बताएं कि आपने कौन सी गलती की, किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनसे क्या सीखा। इससे बेटी को समझने में मदद मिलेगी कि गलतियां आपके जीवन का हिस्सा है और उनसे सीखकर आगे बढ़ सकते हैं।
हर मांग न करें पूरी
अपनी बेटी की हर बात को मानें या हर इच्छा पूरी न करें, लेकिन उनकी जरूरतों की चीज के लिए मना करना ठीक नहीं है। जिस तरह से ज्यादा लाड़-प्यार से बच्चे बिगड़ सकते हैं। इसी तरह से जरूरत से ज्यादा रोक-टोक उनको आपसे दूर कर सकती है। इसलिए प्यार और अनुशासन के बीच संतुलन बनाकर चलें।
पैसों और काम से जुड़ी बातें जरूर सिखाएं
हर पिता को अपनी बेटी को काम, पैसे और बिजनेस से जुड़ी बातों में शामिल करें। इससे उसकी सोच का विस्तार होगा और उसको समझ आएगा कि उसका भविष्य सिर्फ घर के कामों तक सीमित नहीं है। वह अपने फैसलों, करियर और आर्थिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ पाएगी।
रोजाना एक सवाल पूछें
रोजाना अपनी बेटी से दिन में एक बार यह जरूर पूछें कि 'क्या आज पापा तुम्हारे लिए कुछ कर सकते हैं?' यह एक ऐसा सवाल है, जो बेटी को एहसास दिलाता है कि आप उनके साथ हैं। इससे आपकी बेटी के अंदर सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।
ऐसे बनता है मजबूत रिश्ता
बेटी को शायद आपका दिया तोहफा या खिलौना याद भी न रहे। लेकिन उसको हमेशा याद रहेगा कि उसके पिता ने उसको कैसा फील कराया। जब पिता अपनी बेटी को समय देते हैं, उनकी बातों को सुनते हैं और महत्व देते हैं। तो वह खुद को सेफ और स्ट्रॉन्ग फील करती है। यह छोटी-छोटी आदतें आगे चलकर पिता और बेटी के रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।