हम सभी अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि हर कोई चाहता है कि हमारा फेस खिला-खिला और ग्लोइंग लगे। इसके लिए अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इनको फेस पर लगाने से कुछ समय के लिए निखार नजर आता है। वहीं फेस अजीब लगने लगता है। लेकिन अगर आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा और इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को मिलाकर आप फेस पैक बना सकती हैं।
सामग्री
मलाई- आधा कप
चंदन पाउडर- 1 चम्मच
शहद-1 चम्मच
हल्दी- चुटकीभर
ऐसे बनाएं फेस पैक
एक बाउल में फ्रेश मलाई लें।
फिर इसमें शहद को मिक्स कर लें।
अब इसमें चंदन पाउडर मिलाएं।
इसके बाद इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें।
इन सभी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।
जानिए कैसे करें अप्लाई
इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से वॉश करें।
फिर ब्रश की मदद से चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करें।
फिर फेस पैक को 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
सूखने के बाद इसको पानी की मदद से साफ कर दें।
आप सप्ताह में 1 से 2 बार इसको फेस पर अप्लाई करें। इससे आपका फेस ग्लो करने लगेगा।
फायदे
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।
अगर आप घर का बना फेस पैक लगाती हैं, तो फेस पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप एक्सपर्ट की राय लेकर फेस पैक लगा सकती हैं।
फेस पैक में शामिल इंग्रीडिएंट्स को हमेशा चेक करके लगाना चाहिए। जिससे कि आपकी स्किन टाइप पर सही रहे।
बता दें कि स्किन केयर के लिए सबसे जरूरी है कि आप जिस भी चीज का इस्तेमाल करें, उससे आपका फेस ग्लो नजर आए। अगर आपको एलर्जी या अन्य समस्याएं न हो, जिससे आपके फेस का ग्लो बना रहे। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय और पैच टेस्ट जरूर करें।