इस बार हरतालिका तीज पर ऐसे करें अपना मेकअप, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

By Ek Baat Bata | Sep 08, 2021

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत ख़ास होता है। करवाचौथ की तरह ही तीज में भी सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने की कामना से इस व्रत को कर सकती है। इस बार 09 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। हर महिला इस दिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है। हर महिला की चाहत होती है कि पति के साथ-साथ बाकी सबकी नज़रें भी उसी पर टिक जाएं। हरियाली तीज पर महिलाएं पार्लर में जाकर सजती-संवरती हैं। लेकिन आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करके घर पर ही तीज के लिए परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको हरियाली तीज पर मेकअप करने के कुछ खास टिप्स बताएंगे -

मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें। टाइमर से आपके मेकअप को एक अच्छा बेस मिलेगा और इससे आपका मेकअप ज्यादा देर तक करेगा।

इसके बाद अपने चेहरे की स्किन टोन से मिलता फाउंडेशन लगाएं। ध्यान रखें कि मॉनसून के लिए वाटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फॉउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या फाइन लाइंस हैं तो अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं। ध्यान दें कि कंसीलर हमेशा स्किन टोन से एक टोन लाइटर होना चाहिए।

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद अपने मेकअप को कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें। इसके बाद गालों पर ब्लशर और हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।

चेहरे पर मेकअप सेट होने के बाद आंखों पर आई लाइनर और मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो अपनी लोअर आईलिड पर काजल भी लगा सकती हैं।

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। अपने होठों पर अपनी आउटफिट से मैचिंग लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो लाइट या न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं।

अंत में मांग में सिंदूर और एक छोटी सी बिंदी भी जरूर लगाएं। इससे आपको कंप्लीट लुक मिलेगा और आप चांद सी सुंदर लगेंगी।