कई सालों से स्लिंग बैग का जलवा बरकरार है। वहीं यह बैग इस साल भी फैशन में बने हुए हैं। कई डिजाइनर्स ने बैग को हेक्सागन, ज्योमेट्रिकल, रेक्टैंगुलर, हाफ मून, राउंड, ट्रायंगल और स्क्वेयर जैसे अलग-अलग शेप्स में उपलब्ध कराया है। वहीं आपको इस साल मिनी स्लिंग बैग का ट्रेंड भी खूब देखने को मिलेगा। क्या आप भी अपनी ड्रेस से अक्सर मैच करता हुआ बैग ढूंढती हैं।
अगर आपका जवाब हां है, तो हम आपको इस साल ट्रेंड में रहने वाले हैंडबैग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इन बैग्स को अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इन बैग्स को खरीद सकती हैं। इनको कैरी करके आपके अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं।
पाउच लव
पाउच बैग को क्लच बैग भी बोला जाता है। इसको हाथ में पाउच की तरह कैरी किया जाता है। वहीं कुछ बैग्स में आपको स्टाइल के लिए चेन भी मिलेगी। डिनर डेट्स, कॉकटेल पार्टी और त्योहारों के मौकों पर आप यह पाउच बैग कैरी कर सकती हैं। कॉकटेल गाउन, इवनिंग ड्रेस और ट्राउजर के अलावा ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर भी आप पाउच बैग या पाउच क्लच को कैरी किया जा सकता है।
बागेट बैग
बागेट को आइकॉनिक बैग माना जाता है। 90 के दशक से लेकर आज के फैशन में भी यह बैग अपनी खास जगह बनाए हुए है। आमतौर बागेट बैग छोटे से लेकर मीडियम आकार मिलते हैं। वहीं इन बैग्स की स्ट्रैप पतली होती है। ब्रंच, फॉर्मल इवेंट्स और डिनर डेट के दौरान आप इस बैग को ले जा सकती हैं।
डिजाइनर्स ने ड्रेस के फैब्रिक से मैचिंग बैग्स का कॉम्बो बनाकर शोकेस शुरू किया है। कई मॉडल्स ने रैंप वॉक के दौरान मैचिंग बैग्स के साथ वॉक किया है। ऐसे में अगर आप भी किसी खास मौके के लिए प्यारा का बैग लेना चाहती हैं, तो ब्रांडेड या डिजाइनर बैग्स के आउटलेट ले सकती हैं।
क्रॉसबॉडी बैग
हर उम्र के लोगों की पहली पसंद क्रॉसबॉडी बैग है। इस बैग को आप न सिर्फ ट्रैवलिंग और ऑफिस मीटिंग्स के लिए भी ले जा सकती हैं। इसको किसी भी आउटफिट पर कैरी कर सकती हैं। यहां तक की क्रॉसबॉडी बैग जिम वेयर की खास एक्सेसरीज में भी शामिल है।
माइक्रो बैग
पिछले कुछ समय से माइक्रो बैग्स का चलन हर इवेंट और शादियों में काफी देखा जा रहा है। इसको 'माइक्रो मिनी' बैग भी कहा जा सकता है। इस साल भी इस बैग का जलवा पहले की तरह बरकरार रहने वाला है।
टोट बैग
अपने वर्सेटाइल स्टाइल के लिए टोट बैग फेमस है। इसको कहीं भी और किसी भी तरह के आउटफिट के साथ आप कैरी कर सकती हैं। अक्सर आपने सेलिब्रिटीज को भी टोट बैग कैरी किए देखा होगा। इस साल भी टोट बैग ट्रेंड में छाया रहेगा।